
एंटरटेनमेंट डेस्क.29-30 जुलाई की रात केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड की 4 घटनाओं में 313 लोगों की जान गई है और 130 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 206 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। आपदा की इस घड़ी में पूरा देश वायनाड के साथ खड़ा हुआ है और लोग दिल खोलकर डोनेशन कर रहे हैं, ताकि तबाही के बीच पीड़ितों को मदद मिल सके। खासकर साउथ इडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे बड़े मददगार बनकर सामने आए हैं। कई साउथ इंडियन स्टार्स ने केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी ओर से मदद की राशि जमा कराई है। जानिए कुछ मददगार स्टार्स के बारे में....
ज्योतिका, सूर्या और कार्थी ने दिए 50 लाख रुपए
साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका, एक्टर सूर्या और कार्थी ने वायनाड हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए की राशि जमा कराई है।
ममूटी और दुलकर सलमान ने 35 लाख रुपए की मदद की
मलयालम सुपरस्टार ममूटी और उनके एक्टर बेटे दुलकर सलमान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 35 लाख रुपए की सहायता राशि जमा कराई है। वहीं, ममूटी का चैरिटेबल ट्रस्ट भी लगातार पीड़ितों की मदद कर रहा है और रोजमर्रा का सामान उन तक पहुंचा रहा है।
'पुष्पा' फेम फहाद फाजिल ने 25 लाख रुपए दिए
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' में बतौर विलेन काम कर चुके अभिनेता फहाद फाजिल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए जमा कराए हैं। वहीं, तमिल एक्टर चियान विक्रम ने 20 लाख रुपए की मदद पहुंचाई है।
नयनतारा-विगेश शिवन ने 20 लाख रुपए की मदद की
एक्ट्रेस नयनतारा और उनके फिल्ममेकर पति विग्नेश शिवन आपदा की इस घड़ी में बड़े दानदाता बनकर सामने हैं। उन्होंने वायनाड लैंडस्लाइड पीड़ितों की मदद के लिए 20 लाख रुपए का डोनेशन दिया है।
रश्मिका मंदाना ने 10 लाख रुपए की मदद पहुंचाई
साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी वायनाड में आई आपदा के बीच पीड़ितों के साथ खड़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री राहतकोष में 10 लाख रुपए की सहायता राशि जमा कराई है।
और पढ़ें…
'यह बहुत दर्दनाक है..', हिना खान ने कैंसर के इलाज के बीच उठाया बड़ा कदम
'मैं अपने दम पर कमाता हूं', अक्षय कुमार ने किसे दिया इतना करारा जवाब?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।