रजनीकांत से धनुष तक, क्या आप जानते हैं इन 6 साउथ सुपरस्टार्स के असली नाम?

Published : Aug 07, 2025, 02:22 PM ISTUpdated : Aug 07, 2025, 02:23 PM IST

South Stars Real Name: साउथ एक्टर रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कुली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। वैसे, रजनीकांत उनका असली नाम नहीं है। इसी बीच जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स के रियल नाम के बारे में। 

PREV
16
क्या है रजनीकांत का रियल नेम?

सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उन्होंने 1975 में आई फिल्म अपूर्व रागंगल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उनकी अपकमिंग फिल्म कुली इन दिनों सुर्खियों में है।

26
प्रभास का असली नाम क्या?

साउथ एक्टर प्रभास का असली नाम जानकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। बता दें कि उनका रियल नेम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। फिल्मों में उन्होंने सिर्फ प्रभास यूज किया। उन्होंने 2002 आई फिल्म ईश्वर से डेब्यू किया था। वे कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

36
क्या है महेश बाबू का असली नाम?

सुपरस्टार महेश बाबू का असली नाम घट्टामनेनी महेश बाबू है। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बतौर लीड हीरो उनकी पहली फिल्म 1999 में आई राजकुमारुडु थी। इसके अलावा वे कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

46
धनुष का असली नाम जानें

साउथ एक्टर धनुष का रियल नेम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। हालांकि, फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम चेंज किया था। 2002 में आई फिल्म थुल्लुवधो इलमई से उन्होंने डेब्यू किया था। ये फिल्म उनके पिता कस्तूरी राजा ने डायरेक्ट की थी। उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।

56
राम चरण का रियल नेम

आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रहे राम चरण का असली नाम कोनिडेला राम चरण है। उन्होंने 2007 में आई फिल्म चिरुथा से डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक के अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वे साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे हैं।

66
क्या है सुपरस्टार ममूटी का रियल नाम

साउथ एक्टर ममूटी का असली नाम जानकर हैरानी होगी। उनका रियल नाम मुहम्मद कुट्टी पानापरम्बिल इस्माइल है। उन्होंने 1971 में आई मलयालम फिल्म अनुभवंगल पालीचाकल से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अभी तक उन्होंने कई बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories