Raksha Bandhan 2025: प्रभास से धनुष तक, जानें क्या करती हैं साउथ के 6 स्टार्स की बहनें?

Published : Aug 07, 2025, 06:50 AM IST

Raksha Bandhan Special: देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने की तैयारियां चल रही है। आम से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस फेस्टिवल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आपको साउथ फिल्म स्टार्स की बहनों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। 

PREV
16
महेश बाबू की हैं 3 बहनें

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की 3 बहनें हैं, जिनके नाम पद्मावती, प्रियदर्शनी और मंजुला घट्टमनेनि हैं। वे हमेशा अपनी बहनों के सपोर्ट में खड़े रहते हैं। तीनों ही बहनों के साथ उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग है। बता दें कि उनकी बहन प्रियदर्शनी और मंजुला फिल्म डायरेक्टर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं। वहीं, पद्मावती राजनीति से जुड़ी हैं।

26
प्रभास की बहन प्रगति उप्पालापाटि

प्रभास तीन भाई-बहन में सबसे छोटे हैं। बहन प्रगति सबसे बड़ी हैं। बता दें कि फिल्मी खानदान से होने के बावजूद प्रगति इंडस्ट्री से दूर है। उन्हें लाइमलाइट में रहना भी पसंद नहीं है। हालांकि, उनकी अपने दोनों भाईयों के साथ खूब जमती हैं। प्रभास भी अपनी बहन के हमेशा सपोर्ट में रहते हैं।

36
राम चरण की 2 बहनें

साउथ सुपर राम चरण की दो बहनें चिरंजीवी सुष्मिता और चिरंजीवी श्रीजा हैं। सुष्मिता कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है। वहीं, श्रीजा अपने पापा चिरंजीवी के साथ बिजनेस करती हैं। बता दें कि राम चरण की दोनों बहनों के साथ खूब जमती है।

46
धनुष की हैं 2 बहनें

साउथ सुपरस्टार धनुष की 2 बहनें कार्तिका और विमला गीता हैं। उनकी अपनी बहनों के साथ बहुत ही स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। वो महीने में कम से कम दो बार उनसे मिलने जाते हैं। बता दें कि कार्तिका-विमला, दोनों ही मेडिकल प्रोफेशन में हैं और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

56
सूर्या की बहन वृंदा शिवकुमार

सुपरस्टार सूर्या की बहन का नाम वृंदा शिवकुमार है। दोनों भाई-बहन के बीच शानदार बॉन्डिंग हैं। सूर्या अपनी बहन के सपोर्ट में हमेशा खड़े रहते हैं। बता दें कि उनकी बहन वृंदा जानीमानी सिंगर हैं और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहती हैं। सिंगर के साथ वे वॉइस आर्टिस्ट भी हैं।

66
यश की बहन नंदिनी

साउथ इंडस्ट्री में रॉकिंग स्टार के नाम से फेमस यश की बहन का नाम नंदिनी है। यश बहन के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बहन के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। बता दें कि नंदिनी पेशे से वकील हैं और सामाजिक न्याय मुद्दों पर काम करती हैं। 

Read more Photos on

Recommended Stories