Independence Day Special: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर आपको साउथ की देशभक्ति पर बेस्ड फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इनको आप घर बैठे ओटीटी के डिफरेंट प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इनमें कमल हासन से लेकर थलापति विजय की फिल्में शामिल हैं।
2024 में आई शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरन के डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी हैं। ये फिल्म मेजर मुकुंद वरदराजन की विधवा सिंधु रेबेका वर्गीस की कहानी पर बेस्ड हैं, जो अपने पति का अशोक चक्र अवॉर्ड लेने नई दिल्ली जाती हैं। इस जर्नी के दौरान वो पति के साथ बिताए पलों को याद करती हैं। 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 335 करोड़ कमाए थे। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
26
राम चरण-जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर
डायरेक्टर एसएस राजामौली की देशभक्ति पर बेस्ड फिल्म आरआरआर 2022 में रिलीज हुई थी। ये भारतीय क्रांतिकारी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की कहानी पर बेस्ड थी। फिल्म में राम चरण-जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1387 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
36
अदीवी सेष की फिल्म मेजर
2022 में आई फिल्म मेजर एक इंडियन बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन शशि किरण टिक्का ने किया है। इसकी कहानी और पटकथा अदीवी सेष ने लिखी है। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के लाइफ पर बेस्ड है। 32 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 66 करोड़ कमाए थे। इसे ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
46
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म जन गण मन
डायरेक्टर डिजो जोस एंटनी की फिल्म जन गण मन 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म सामाजिक मुद्दों और हत्या पर बेस्ड मूवी है, जिसमें काफी ट्वि्स्ट देखने को मिलते हैं। फिल्म में शरीस मोहम्मद, सुप्रिया मेनन,लिस्टिन स्टीफन, पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजारामूडु, पशुपति राज लीड रोल में हैं। 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती हैं।
56
थलापति विजय की फिल्म थुप्पक्की
2012 में आई फिल्म थुप्पक्की को एआर मुर्गदास ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इंडियन सोल्जर पर बेस्ड थी, जो देश में घूम रहे स्लीपल सेल्स को मारता है। ओटीटी जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस फिल्म में थलापति विजय, काजल अग्रवाल और विद्युत जामवाल लीड रोल में हैं। 62 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 121 करोड़ का कलेक्शन किया था।
66
कमल हासन की फिल्म इंडियन
कमल हासन की इंडियन 1996 में आई एक तमिल फिल्म है, जिसे एस शंकर ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानी की लड़ाई पर बेस्ड है। फिल्म में मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर, सुकन्या, मनोरमा लीड रोल में हैं।15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 64.25 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।