
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर चौंकाने वाला दावा सामने आया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके पति विग्नेश शिवन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह सब हुआ नयनतारा की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के बाद, जिसमें उन्होंने गम और आंसू की बात की है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शादी के डेढ़ साल बाद ही उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है। हालांकि, इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।
नयनतारा ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा है?
नयनतारा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "वह हमेशा कहेगी 'मुझे यह मिल गया' फिर चाहे भले ही उसकी आंखों में आंसू ही क्यों ना हों?" नयनतारा की यह Cryptic पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके और विग्नेश के रिश्ते में दरार आ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह दावा तक कर दिया गया है कि नयनतारा ने विग्नेश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। मामले की जांच करने के लिए हमने नयनतारा और विग्नेश शिवन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला और पाया कि नयनतारा यहां 91 लोगों को फॉलो करती हैं और इनमें विग्नेश शिवन भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर विग्नेश शिवन 989 लोगों को फॉलो करते हैं और उनमें नयनतारा भी शामिल हैं। यानी कि नयनतारा द्वारा विग्नेश शिवन को अनफॉलो करने वाली बात एकदम झूठी है।
जून 2022 में हुई नयनतारा-विग्नेश शिवन की शादी
नयनतारा ने फिल्म प्रोड्यूसर विग्नेश शिवन से 9 जून 2022 को शादी की। इससे पहले कपल ने एक-दूसरे को लगभग 7 साल तक डेट किया था। दोनों का अफेयर 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'Naanum Rowdy Dhaan' के सेट पर शुरू हुआ था। नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के 4 महीने बाद पैरेंट्स बन गए थे। अक्टूबर 2022 में उन्होंने अनाउंसमेंट किया कि उनके जुड़वां बच्चे हुए हैं, जिनका नाम उन्होंने उयिर रुद्रोनील एन शिवन और उलग दैविक एन शिवन रखा है। दोनों बच्चों के नाम के बीच एन उनकी मां नयनतारा को दर्शा रहा है।
और पढ़ें…
अनंत अंबानी के इवेंट से लौटते वक्त रिहाना ने जीता दिल, बॉलीवुड स्टार्स को दिया बड़ा सबक
प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? इस एक वजह से शुरू हो गई चर्चा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।