
Divya Spandana Death News Fake: एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन दिव्या स्पंदना अपनी मौत की खबर की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया है। हालांकि अब उनकी मौत की खबर फेक निकली है। दिव्या जीवित हैं और जिनेवा के दौरे पर हैं। तिरु. कांग्रेस के आईटी सेल के अध्यक्ष केटी लक्ष्मी कंथन ने सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों को खारिज किया है।
इन लोगों ने किया अफवाहों को खारिज
केटी लक्ष्मी कंथन ने दिव्या की फोटो शेयर कर अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारी प्रिय पूर्व सोशल मीडिया चेयरपर्सन दिव्या स्पंदना बिल्कुल ठीक हैं। अफवाहें और कुछ टीवी चैनल की खबरें 100% गलत हैं।' इसके साथ ही एक पत्रकार ने भी अफवाहों को खारिज करते हुए पुष्टि की थी कि ये खबरें झूठी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘मैंने अभी दिव्या स्पंदना से बात की है। वह ठीक है। वह कल कल बेंगलुरु लौटेंगी।’
अब दिव्या की मैत की फेक खबर कैसे उड़ी इस बारे में तो अभी तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि कन्नड़ अभिनेता विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का निधन हो गया। ऐसे में नाम सेम होने की वजह से लोगों ने दिव्या के बारे में अफवाह उड़ा दी।
दिव्या को मिले कई अवॉर्ड्स
दिव्या स्पंदना का जन्म 29 नवंबर, 1982 को हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। दिव्या को ऑनस्क्रीन राम्या के नाम से पहचाना जाता है। दिव्या को साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, एक उदय पुरस्कार और एक कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने कर्नाटक में मांड्या का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा में संसद सदस्य का सम्मानित पद संभाला।
और पढ़ें..
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।