
एंटरटेनमेंट डेस्क. नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु साउथ के पॉपुलर कपल रह चुके हैं। 2021 में तलाक के बाद सामंथा ने नागा के साथ सारी तस्वीरों को आर्काइव कर दिया था। हालांकि अब सामंथा ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि सामंथा और नागा के बीच सब कुछ सही हो रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
लोग क्यों कर रहे हैं सामंथा-नागा के पैच अप की बातें
साल 2017 में सामंथा ने अपनी वेडिंग फोटो के साथ चैतन्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। अब चार साल बाद अचानक ये फोटो वायरल हो गई। दरअसल तलाक के बाद सोशल मीडिया से सामंथा ने नागा के साथ सभी फोटो को हटा दिया था, लेकिन अब उन्होंने इस फोटो को अनआर्काइव कर दिया है, जिसे देख लोगों का कहना है कि सामंथा और नागा अपने रिश्ते को एक और मौका दे रहे हैं। इस फोटो में सामंथा नागा को किस करती हुई नजर आ रही हैं।
इस फोटो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'सच्चे प्यार की आदत होती है कि वो वापस आता ही है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'इस पोस्ट को दोबारा देखकर अच्छा लगा आशा है कि जल्द इनके रिश्ते पुराने जैसे हो जाएं।'
सामंथा-नागा शादी के पहले कई सालों तक कर रहे थे एक-दूसरे को डेट
सामंथा और नागा चैतन्य की बात करें तो वो दोनों 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' के सेट पर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। शादी से पहले कपल ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर 6 अक्टूबर 2017 में, दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। हालांकि उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उन्होंने शादी के 4 साल बाद यानी 2021 में एक दूसरे से तलाक ले लिया।
और पढ़ें..
शिल्पा शेट्टी के घर विराजे गणपति, PHOTO देखते ही भड़के लोगों ने साधा राज कुंद्रा पर निशाना
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।