Mahavatar Narsimha Day 7: एनीमेशन मूवी ने रचा इतिहास! चौंका देगी एक हफ्ते की कमाई

Published : Jul 31, 2025, 08:33 PM ISTUpdated : Aug 01, 2025, 12:40 AM IST
mahavatar narsimha

सार

Mahavatar Narsimha Day 7: महावतार नरसिम्हा का गुरुवार को एक हफ्ता कंपलीट हो गया है। पौराणिक कथा को एनीमेशन मूवी में देखकर दर्शक एक्साटेड हैं। सात दिनों में फिल्म ने ₹ 44.75 Cr की कमाई की है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क। महावतार नरसिम्हा ( Mahavatar Narsimha) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बरकरार रखे हैं। 31 जुलााई को रात 11.59  बजे ट्रेड एजेंसी सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ₹ 7.50 Cr * ( early estimates )की कमाई की है। इस एनीमेशन मूवी ने ओपनिंग डे यानि 25 जुलाई को ₹ 1.75 Cr की कमाई की थी। इसके ठीक अगले दिन फिल्म में जबरदस्त उछाल देखा गया था। महावतार ने पहले शनिवार को ₹ 4.6 Cr तो रविवार 27 जुलाई को ₹ 9.5 Cr की कमाई की है।

एनीमेशन मूवी बना रहीं नए रिकॉर्ड

भारत में एनीमेशन मूवी का अब तक इतना क्रेज नहीं देखा गया था, लेकिन पौराणिक कथा को मॉडर्न टेक्नालॉजी के साथ बनाई गई पर महावतार नरसिम्हा को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है। होम्बले फ़िल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस की यह कन्नड़ भाषा की फ़िल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, बल्कि भारतीय एनिमेटेड सिनेमा के लिए मील का पत्थर बन गई है।

Full Day-Wise Collection Below:

Day 1 [1st Friday] ₹ 1.75 Cr

Day 2 [1st Saturday] ₹ 4.6 Cr

Day 3 [1st Sunday] ₹ 9.5 Cr

Day 4 [1st Monday] ₹ 6 Cr

Day 5 [1st Tuesday] ₹ 7.7 Cr

Day 6 [1st Wednesday] ₹ 7.7 Cr

Day 7 [1st Thursday] ₹ ₹ 7.50 Cr * ( प्रारंभिक अनुमान )

Total-  ₹ 44.75 Cr 

महावतार नरसिम्हा की कहानी 

विष्णु पुराण और श्रीमद्भागवत की कथाओं पर आधारित, यह फिल्म अत्याचारी राजा हिरण्यकश्यप और उसके ईश्वर भक्त पुत्र प्रह्लाद के बीच स्ट्रगल की कहानी कहती है। इस बालक की रक्षा के लिए स्वयं भगवान विष्णु को धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतार लेना पड़का है। वे प्रतिष्ठित अर्ध-मानव, अर्ध-सिंह अवतार यानि नरसिंह के रूप में प्रकट होकर राक्षस का अंत करते हैं। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। आने वाले दिनों वीकएंड में ये मूवी 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस