
एंटरेटनमेंट डेस्क, malayalam filmmaker shafi passes away । शानदार हिट फिल्मों के जरिए मलयाली दर्शकों को कॉमेडी फिल्मों से लोटपोट करने वाले फिल्म वह 56 वर्षीय निर्माता शफी का शनिवार आधी रात को कोच्चि के एक प्रायवेट अस्पताल में निधन हो गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, रशीद एम एच( शफ़ी) के को 16 जनवरी को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनका तभी से इलाज चल रहा था। बीते दिन उनकी हालत गंभीर हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 12.25 बजे अंतिम सांस ली है।
एक्टर विष्णु उन्नीकृष्णन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस खबर को कंफर्म किया है । उन्होंने पोस्ट किया, "शफी सर हंसी और अविस्मरणीय कहानियां ( unforgettable stories ) छोड़कर चले गए, जिन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि!!"
जेलर 2 में रजनीकांत की जबरदस्त वापसी, ताबड़तोड़ एक्शन से हिलाएंगे बॉक्स ओफिस
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शफी के पार्थिव शरीर को कोच्चि के एडापल्ली में बीटीएस रोड स्थित उनके आवास पर दर्शनार्थ रखा गया है। रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोचीन सर्विस को-ऑपरेटिव बैंक हॉल, कलूर में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार 26 जनवरी रविवार शाम 4 बजे कलूर मुस्लिम जुमा मस्जिद में किया जाएगा।
कौन है भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री?, 2 नंबर पर खिसका बॉलीवुड
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।