
एंटरटेनमेंट डेस्क. लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने फिल्म 'जवान' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल नयनतारा ने इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद एक वीडियो शेयर की है, जिसमें इसमें वो अपने जुड़वा बच्चों उईर और उलगाम के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने बच्चों का फेस भी रिवील किया है।
फैंस कर रहे नयनतारा का वेलकम
नयनतारा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने दोनों बच्चों को गोद में लेकर एंट्री करती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का गाना 'अलाप्पारा' बज रहा है। इसमें उनका बॉस लुक देखने को मिल रहा है। खास बात तो यह है कि इस वीडियो में नयनतारा और उनके दोनों बच्चें गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। अब नयनतारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी उनके इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ फैंस से लेकर सेलेब्स तक नयनतारा का इंस्टाग्राम पर स्वागत कर रहे हैं।
आपको बता दें नयनतारा के इंस्टाग्राम डेब्यू के लगभग 5 घंटे के अंदर 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। वहीं नयनतारा सिर्फ 5 लोगों को ही फॉलो कर रही हैं, जिनमें उनके पति विग्नेश, एक्टर शाहरुख खान, मिशेल ओबामा, राउडी पिक्चर्स और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्रन हैं।
नयनतारा 'जवान से कर रहीं बॉलीवुड डेब्यू'
नयनतारा अपने करियर की शुरुआत से ही सोशल मीडिया से दूर हैं। वहीं वो किसी भी अवॉर्ड फंक्शन और इवेंट्स में भी शामिल नहीं होती हैं। नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नयनतारा के अलावा शाहरुख खान, विजय सेतुपति दीपिका पादुकोण, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी दिखाई देंगी। यह फिल्म 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें..
KBC 15 के रिश्ते स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट सर्वेश की कहानी सुन अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।