शाहरुख खान ने अपने फैंस को बताया है कि 'जवान' का प्री रिलीज इवेंट चेन्नई में होने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बचाया है कि इस इवेंट में परफॉर्म भी कर सकते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में फैंस जवान के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। शाहरुख ने खुद सोशल मीडिया पर ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया है। शाहरुख ने फैंस को इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए एक पोस्ट भी लिखा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चेन्नई में होगा जवान का प्री रिलीज इवेंट

शाहरुख खान ने जवान का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'वणक्कम चेन्नई, मैं आ रहा हूं। साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी जवान- लड़के और लड़कियां तैयार रहें.. मैं आप सभी से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। अगर कहा जाए तो शायद कुछ ठांय-ठांय भी कर सकता हूं। 30 अगस्त की दोपहर 3 बजे से मिलते हैं।

Scroll to load tweet…

अब शाहरुख खान के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग-तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'इस इवेंट में बहुत मजा आने वाला है।' दूसरे ने लिखा, 'चेन्नई में आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते'। वहीं तीसरे ने लिखा, 'चेन्नई में बादशाह की एंट्री।'

'जवान' में शाहरुख के कई रूप देखने को मिलेंगे

एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख के कई रूप देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल होगा। इनके अलावा फिल्म में प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी दिखाई देंगी। लोगों का कहना है कि फिल्म में दीपिका, शाहरुख खान की मां के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि अब 7 सितंबर को साफ हो जाएगा कि फिल्म की कहानी में क्या खास होगा।

और पढ़ें..

Gadar 2 Free Ticket: 'गदर 2' के मेकर्स ने रक्षाबंधन पर फैंस को दिया खास गिफ्ट, 2 पर मिलेंगे 2 फ्री टिकट, जानें पूरी डिटेल