
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ इंडियन फिल्मों के डायरेक्टर ए. एस. रवि कुमार (A S Ravi Kumar) भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara) को Kiss करने की वजह से इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हरकत साफतौर पर देखी जा सकती है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स रवि कुमार पर जमकर भड़क रहे हैं। कोई इसे शर्मिंदगी भरा लम्हा बता रहा है तो कोई मनारा की चिंता जता रहा है।
मनारा के वायरल वीडियो में क्या है?
एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते इसके कैप्शन में लिखा है, "डायरेक्टर ए.एस. रवि कुमार ने मीडिया के सामने हीरोइन को Kiss किया।" 31 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि मनारा मीडिया के सामने पोज दे रही हैं। तभी ए.एस. रविवार कुमार अपना हाथ उनके कंधे पर रखते हैं और उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं। मनारा ख़ुशी-ख़ुशी उनके साथ पोज देती हैं। आखिर में ए.एस रविकुमार मनारा के गाल पर Kiss करते हैं, जिससे वे शॉक्ड रह जाती हैं। वे हंसती हैं और ए. एस. रवि कुमार का शुक्रिया अदा करती हैं।
इंटरनेट यूजर्स ने ए.एस रवि कुमार को लगाई लताड़
वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "निहायत शर्मनाक घटना।" एक यूजर ने इसे उस घटना की तरह बताया, जिसमें डायरेक्टर ओम राउत ने आदिपुरुष की एक्ट्रेस कृति सेनन को Kiss किया था। एक यूजर ने लिखा है, "शर्मनाक सिचुएशन।" एक यूजर का कमेंट है, "उसके (मनारा) बारे में सोचिए, उसे कैसा लगा होगा?"
मनारा की आने वाली फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो मनारा ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में तेलुगु फिल्म 'Prema Geema Jantha Nai' से की थी। यही वो साल था, जब उनकी पहली हिंदी फिल्म 'जिद' रिलीज हुई थी। उनकी आने वाली फिल्म 'Thiragabadara Saami' है, जिसके टीजर की लॉन्चिंग हाल ही में दिल राजू ने की थी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे विलेन की भूमिका करते नजर आएंगे, वहीं मुख्य भूमिका राज तरुण की है। फिल्म के डायरेक्टर ए.एस रवि कुमार हैं।
और पढ़ें…
बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो क्या करेंगी SRK की बेटी? सुहाना ने खुद बताया
8 माह में 12 फिल्मों ने पार किया यह बेंचमार्क, 'ड्रीम गर्ल 2' भी शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।