
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR को रविवार (28 मई) की सुबह अपने दादा रामा राव NTR की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हैदराबाद में एक इवेंट में जाते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि, इस दौरान जूनियर एनटीआर ने जिस चीज की उम्मीद नहीं की थी, उन्हें उन चीजों का सामना करना पड़ा।
भीड़ में बुरी तरह फंसे जूनियर एनटीआर
दरअसल सोशल मीडिया पर जूनियर NTR का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें शताब्दी समारोह में जाते हुए फैंस की भीड़ ने घेर लिया है। इस वीडियो में जैसे ही एनटीआर वहां पहुंचते हैं, वैसे ही फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। भीड़ इतनी लग जाती है कि उन्हें चलना तो छोड़िए हिलने-डुलने में भी संघर्ष करना पड़ता है। इस वजह से उनके बॉडीगार्ड्स आगे आते हैं और फैंस को धक्का मार-मार कर जगह बनाते हैं। हालांकि, इस दौरान जूनियर NTR बिना कुछ बोले सिर्फ सिर झुकाकर चलते रहे।
यूजर्स के रिएक्शन
अब जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया सामने आया, तो लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां एक यूजर ने लिखा, 'बेचारा, ये तो ठीक से झुक भी नहीं पा रहा है।', दूसरे ने लिखा, 'सहनशीलता की भी हद होती है यार'। वहीं तीसरे ने फैंस को खरी-खोटी सुनाते हुए लिखा, 'लोगों को सेलेब्स के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ऐसे में जूनियर NTR को चोट लग जाती तो क्या होता।'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे NTR
रामा राव NTR का जन्म 28 मई 1923 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने पॉलिटिक्स में भी काम किया था। वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। उनका निधन 18 जनवरी, 1996 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।