Pawan Kalyan Birthday: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार पवन कल्याण 54 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 सितंबर 1971 को बापतला में हुआ था। वे चिरंवीजी के भाई हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं क्या है उनका असली नाम, कितनी है नेटवर्थ और कैसा रहा फिल्मी करियर।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पावर स्टार के नाम से फेमस पवन कल्याण का असली नाम कोनिडेला श्री कल्याण कुमार है। वे एक्टर के साथ पॉलिटिशियन भी हैं। वे जून 2024 से आंध्र प्रदेश के 11वें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वे आंध्र प्रदेश सरकार में पंचायत राज, ग्रामीण विकास और ग्रामीण जल आपूर्ति, पर्यावरण, वन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं।
25
पवन कल्याण की संपत्ति के बारे में
रिपोर्ट्स की मानें तो पवन कल्याण 164 करोड़ की संपत्ति के मालिक है। उनके पास कई लग्जरी कारें है, जिनकी कीमत करीब 14 करोड़ है। उनकी हैदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरु में शानदार प्रॉपर्टीज हैं। उनके हैदराबाद वाले घर की कीमत करीब 15 करोड़ है। उनके पास एक फार्महाउस भी है।
35
पवन कल्याण का करियर
पवन कल्याण मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हैं। वे साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। वे तेलुगु सिनेमा से ताल्लुक रखे हैं। उन्होंने बडे़ भाई की तरह एक्टिंग में करियर बनाने की सोची। 1996 में आई फिल्म अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद, उनकी लगातार छह हिट फिल्में आईं, जिनमें थोली प्रेमा (1998), थम्मुडु (1999), बद्री (2000) और कुशी (2001) आदि शामिल हैं।
45
पवन कल्याण की फिल्मों के बारे में
पवन कल्याण ने अभी तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से ज्यादातर हिट रही। वे चूडालानी वुंडी (1998), बद्री (2001), युवराज (2001), जलसा (2008), गब्बर सिंह (2012), अतरिंटिकी डेरेडी (2013), गोपाल गोपाल (2015), वकील साब (2021), भीमला नायक (2022) सहित कई फिल्मों में नजर आए। उनकी अपकमिंग फिल्में हैं उस्ताद भगत सिंह, जिसकी शूटिंग जारी है। ये 2026 में रिलीज होगी। वहीं, उनकी फिल्म ओजी का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। ये मूवी इसी साल रिलीज होगी।
55
पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ
पवन कल्याण ने 1997 में नंदिनी से शादी की, लेकिन 1999 तक वे अलग हो गए और 2008 में तलाक हुआ। उन्होंने 2009 में रेणु देसाई से शादी की। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। 2012 में दोनों का तलाक हो गया। 2013 में उन्होंने अन्ना लेजनेवा से शादी की। कपल के एक बेटी और एक बेटा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।