पवन कल्याण की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, इनमें 5 फ्लॉप, सिर्फ 2 ब्लॉकबस्टर

Published : Sep 02, 2025, 01:45 PM IST

Pawan Kalyan Top 10 Movies: तेलुगु फिल्मों के दिग्गज एक्टर और आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण 54 साल के हो गए हैं। 2 सितम्बर 1971 को बापतला में पैदा हुए पवन कल्याण ने लगभग 29 फिल्मों में काम किया है। ये हैं उनकी 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में…

PREV
110
1.भीमला नायक (Bheemla Nayak)

वर्ल्डवाइड कमाई : 158 करोड़ रुपए

सागर के. चन्द्र के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ नित्या मेनन और राणा दग्गुबती जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 90 करोड़ रुपए में हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था।

210
2.वकील साब (Vakeel Saab)

वर्ल्डवाइड कमाई : 137 करोड़ रुपए

85 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। पवन कल्याण, निवेता थॉमस और अंजलि जैसे कलाकारों से सजी इस एवरेज फिल्म का डायरेक्शन वेणु श्रीराम ने किया था। फिल्म अमिताभ बच्चन स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' की रीमेक है।

310
3. अत्तरीनतिकी दरेदी (Attarintiki Daredi)

वर्ल्डवाइड कमाई : 134 करोड़ रुपए

त्रिविक्रम श्रीनिवास ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और पवन कल्याण के साथ सामंथा रुथ प्रभु और प्रणीता सुभास भी इस फिल्म में दिखाई दिए थे। 55 करोड़ में बनी यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।

410
4. हरि हर वीरा मल्लू (Hari Hara Veera Mallu)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन :115.2 करोड़ रुपए

2025 में रिलीज हुई यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। फिल्म का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ। राधा कृष्ण जगर्लामुदी और ज्योति कृष्ण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉबी देओल और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार भी दिखाई दिए।

510
5.ब्रो (Bro)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 110.8 करोड़ रुपए

समुथिरकानी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण 110 करोड़ रुपए में हुआ था। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ उर्वशी रौतेला और ब्रह्मानंदम जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

610
6. गब्बर सिंह (Gabbar Singh)

वर्ल्डवाइड कमाई : 104 करोड़ रुपए

2012 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। पवन कल्याण, श्रुति हासन और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन हरीश शंकर ने किया था। फिल्म का निर्माण करीब 40 करोड़ रुपए में हुआ था।

710
7.कटमरायूडू (Katamarayudu)

वर्ल्डवाइड कमाई : 98 करोड़ रुपए

किशोर कुमार परदसानी के निर्देशन वाली इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ श्रुति हासन और अजय जैसे कलाकार दिखाई दिए। 2017 में रिलीज हुई इस फ्लॉप फिल्म का निर्माण करीब 75 करोड़ रुपए में हुआ था। यह अजीत स्टारर तमिल फिल्म 'वीरम' की रीमेक थी।

810
8.अग्न्याथवासी (Agnyaathavaasi)

वर्ल्डवाइड कमाई : 94 करोड़ रुपए

त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन वाली यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई। लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पवन कल्याण के साथ कीर्ति सुरेश और अनु एम्मानुल की भी अहम् भूमिका थी।

910
9.सरदार गब्बर सिंह (Sardaar Gabbar Singh)

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 89 करोड़ रुपए

पवन कल्याण के साथ इस फिल्म में काजल अग्रवाल और शरद केलकर जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण लगभग 80 करोड़ रुपए में हुआ था और यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

1010
10. गोपाला गोपाला (Gopala Gopala)

वर्ल्डवाइड कमाई : 67 करोड़ रुपए

यह अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर हिंदी फिल्म 'OMG' की तेलुगु रीमेक है। 2015 में रिलीज हुई एवरेज प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म का निर्माण लगभग 40 करोड़ में हुआ था। किशोर कुमार परदसानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ वेंकटेश दग्गुबती और श्रिया सरन भी अहम् रोल में दिखी थीं।

Read more Photos on

Recommended Stories