Prabhas की 'स्पिरिट' में दिखेंगे ये 5 स्टार, इस एक की तो नहीं थी किसी को उम्मीद!

Published : Oct 24, 2025, 06:35 PM IST

प्रभास की नई फिल्म 'स्पिरिट'' का ऐलान हाल ही उनके बर्थडे पर हुआ है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन स्टार कास्ट सभी को अट्रैक्ट कर रही है। डालिए 'स्पिरिट' की स्टार कास्ट पर एक नज़र…

PREV
15
'स्पिरिट' ' में प्रभास

'स्पिरिट'' में प्रभास का लीड रोल है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो वे इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी उनके किरदार से पर्दा उठना बाक़ी है। फिल्म पांच भाषाओं (तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम) में रिलीज होगी और रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

25
'स्पिरिट' ' में प्रभास की हीरोइन

'स्पिरिट'' में प्रभास की हीरोइन के तौर पर तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी। यह तृप्ति की पहली साउथ इंडियन फिल्म होगी और प्रभास के साथ वे पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी। हालांकि, अभी तक उनके किरदार से पर्दा नहीं उठा है।

यह भी पढ़ें : Prabhas की वो 6 फ़िल्में, जिनकी दनादन बनीं रीमेक, 2 बॉलीवुड में आईं, दो बनने को तैयार

35
'स्पिरिट' ' से इस एक्ट्रेस का कमबैक

'स्पिरिट'' से दिग्गज एक्ट्रेस कंचना एक बार फिर वापसी कर रही हैं। 1988 में आई 'प्रेमायनम'के 29 साल बाद बाद वे 2017 में विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में उनकी दादी के रोल में दिखी थीं। अब 9 साल बाद वे 'स्पिरिट'' में नज़र आएंगी। 86 साल की वसुंधरा देवी उर्फ़ कंचना के किरदार की डिटेल अभी आनी बाकी है।

45
प्रभास के साथ फिर लौट रहा साउथ का विलेन

साउथ के पॉपुलर विलेन्स में शुमार प्रकाश राज सालों बाद एक बार फिर प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 'स्पिरिट'' में उनके किरदार का खुलासा होना बाकी है।  इससे पहले वे प्रभास के साथ 'वर्षम' (2004), 'चक्रम' (2005), 'मुन्ना' (2007) और 'मिस्टर परफेक्ट' (2011) में दिखाई दे चुके हैं।

55
'स्पिरिट' ' का वो एक्टर, जिसने प्रभास के फैन को चौंकाया

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट'' में विवेक ओबेरॉय की भी अहम् भूमिका होगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और फिल्म में विवेक की मौजूदगी लोगों को हैरान कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग विवेक ओबेरॉय की तस्वीर शेयर कर लिख रहे हैं कि उन्होंने इसकी उम्मीद भी नहीं की थी। एक यूजर ने लिखा है, "विवेक ओबेरॉय का मेसिव कमबैक लोड हो रहा है।" एक यूजर की पोस्ट है, "बॉबी देओल के बाद अब विवेक ओबेरॉय की वापसी का समय है।" विवेक ओबेरॉय साउथ में पिछली बार तेलुगु फिल्म 'खुदीराम बोस' में दिखाई दिए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories