
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही यह जानकारी सामने आई थी कि उनकी फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी बीच एक और धांसू खबर सुनने को मिल रही है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एंट्री हुई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि फिल्म में रणवीर का कैमियो रोल भी होगा। वह मूवी में एक पुलिसवाले का रोल प्ले करते नजर आएंगे। पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिलहाल रणवीर के कैमियो को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।
रणवीर सिंह के Pushpa 2 में होने से बढ़ेगा उत्साह
पुष्पा 2 ट्रेंड में है और जब से इस सुपरहिट सीक्वल में रणवीर सिंह के कैमियो करने की रिपोर्ट आई है, तब से फैन्स पागल हो रहे हैं। सिम्बा एक्टर के पुष्पा 2 में एक महत्वपूर्ण कैमियो करने को लेकर चर्चा जोरों पर है। Siasat.com की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर फिल्म में पुष्पराज के कैरेक्टर के लिए पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे और यहीं दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए फैन्स के बीच और अधिक उत्सुकता बढ़ाएगा। रणवीर बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं और फैन्स उन्हें सिम्बा के रूप में पसंद भी करते हैं। रणवीर और अल्लू साथ में जबरदस्त स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फैन्स दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं।
450 करोड़ में तैयार हो रही Pushpa 2
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को 450 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल प्ले कर रही है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन इस बार 3-3 विलेन से भिड़ते नजर आएंगे। फिल्म में फहाद फासिल, विजय सेतुपति और जगपति बाबू विलेन के रोल में नजर आएंगे। आपको बता दें कि 22 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म के हिंदी राइट्स पहलेही 200 करोड़ रुपए बिक चुके हैं।
ये भी पढ़ें...
प्रियंका चोपड़ा का पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज, स्टाइलिश PHOTOS
कौन थी बिंदास लाइफ जीने वाली Vaibhavi Upadhyay, जिसकी हुई दर्दनाक मौत
Cannes 2023 Day 8: मौनी रॉय ने दिखाया ऐसा जलवा फीके पड़ गए सब, PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।