अल्लू अर्जुन के हाथ लगी 1000 करोड़ की माइथोलॉजिकल फिल्म, इस रोल में आएंगे नजर

Published : Dec 24, 2025, 12:48 PM IST
pushpa actor allu arjun new movie update

सार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो उनके हाथ एक नई फिल्म लगी है, जिसका बजट 1000 करोड़ बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसे त्रिविक्रम श्रीनिवास  डायरेक्ट करेंगे।

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। बताया जा रहा कि एक बार उनकी जोड़ी डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के बन रही है। इससे पहले भी दोनों 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन के हाथ एक माइथोलॉजिकल एपिक फिल्म लगी है। इस खबर के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है और फैन्स उन्हें जल्दी ही स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

अल्लू अर्जुन के लिए लिखी गई है खास स्क्रिप्ट

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन के लिए खासतौर पर एक दमदार स्क्रिप्ट लिखी गई है। जैसे ही इस प्रोजेक्ट की चर्चा सामने आई है, फैन्स से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी एक बार फिर अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम श्रीनिवास की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की जोड़ी का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। दोनों ने साथ मिलकर कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी पिछली फिल्म आला बैकुंठपुर्रमूलू ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

ये भी पढ़ें... 100% हिट की गारंटी वाले 8 साउथ स्टार्स 2025 में फेल, करोड़ों का नुकसान

अल्लू अर्जुन की 1000 करोड़ी फिल्म के बारे में

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म अब तक के सबसे बड़े लेवल पर बनाई जाएगी। इसका बजट 1000 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। ये एक माइथोलॉजिकल फिल्म होगी, जिसमें वे भगवान कार्तिकेय का किरदार निभा सकते हैं। इसकी दमदार कहानी, भव्य विज़ुअल्स और मॉर्डन टैक्निक्स इसे हाई लेवल का बनाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक पैन इंडिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट की ऑफिशियली घोषणा आने वाले वीक में होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इसकी शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है। इस फिल्म को शुरू करने से पहले अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली कुमार की साई-फाई मूवी की शूटिंग पूरी करेंगे।

अल्लू अर्जुन के बारे में

अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा से ताल्लुक रखते है। उन्होंने 2003 में फिल्म गंगोत्री से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म आर्या में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में हिट फिल्में दी है। उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पुष्पा 2 है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिलहाल उनका फोकस अपकमिंग फिल्म AA22XA6 पर है। इसके डायरेक्टर एटली कुमार है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन 4 रोल में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर और योगी बाबू है। इसका बजट 800 करोड़ बताया जा रहा है। ये 2027 तक रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म, कांतारा चैप्टर 1 के रिकॉर्ड की भी उड़ाई धज्जियां

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

100% हिट की गारंटी वाले 8 साउथ स्टार्स 2025 में फेल, करोड़ों का नुकसान
थलापति विजय की जन नायगन का टाइटल बदला, नए पोस्टर में इस विलेन से भिड़ते दिखे