Rishab Shetty ने 2026 के लिए बनाया मास्टर प्लान, जल्दी करेंगे स्पेशल अनाउंसमेंट

Published : Dec 22, 2025, 08:05 PM IST
rishab shetty big plans for 2026

सार

2025 की अभी तक की सबसे कमाऊ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने ऋषभ शेट्टी को सुपरस्टार बना दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का बिजनेस किया। इसी बीच ऋषभ ने बताया कि उन्होंने 2026 के लिए खास मास्टर प्लान बनाया है, जिसकी वे जल्दी ही घोषणा करेंगे। 

कांतारा: लीजेंड चैप्टर 1 की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ने इंडियन सिनेमा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शेट्टी वर्तमान पीढ़ी के सबसे बड़े एक्टर-राइटर-डायरेक्टर और सुपरस्टार के रूप में सामने आए हैं। कांतारा ने ग्लोबल लेवल पर 900 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़े बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन को भी जन्म दिया। जनता के साथ क्रिटिक्स से भी उन्हें जमकर तारीफ मिली। इसी बीच ऋषभ ने बताया कि 2026 के लिए उन्होंने खास प्लान बनाया, जिसकी वे जल्दी ही अनाउंसमेंट करेंगे।

क्या है ऋषभ शेट्टी का 2026 का प्लान

सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने 2026 के लिए अपने फोकस में बदलाव का खुलासा किया। उन्होंने कहा, "मैं शूटिंग तो करूंगा, लेकिन इस बार एक एक्टर के रूप में क्योंकि मैं फिल्म निर्देशन के लिए कैमरे के पीछे जाने की योजना नहीं बना रहा हूं।" उन्होंने आगे बताया कि वो प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म जय हनुमान में नजर आएंगे। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- "मैं 2026 में अपने नए प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट लिखना और प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू करूंगा। मैंने अपने फैंस के लिए कुछ खास प्लान किया है और 2026 में इसकी बड़ी घोषणा करूंगा।" बता दें कि ऋषभ अपने करियर के एक रोमांचक और नए फेज में कदम रख रहे हैं और बताया जा रहा है कि 2026 उनके लिए बेहद बिजी रहने वाला है। फैन्स उनके अपकमिंग प्लान और प्रोजेक्ट्स के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... क्या Jr NTR की मां बनेंगी काजोल? साउथ सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म पर बिग अपडेट

ऋषभ शेट्टी के बारे में

ऋषभ शेट्टी कन्नड़ सिनेमा में जुड़े हैं। वे एक्टर के साथ डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्हें बेल बॉटम, गरुड़ गमना वृषभ वाहन और कांतारा फ्रैंचाइजी में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, जो उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में हैं। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। शेट्टी ने फिल्म तुगलक (2012) से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने उलिदावरु कंदंते (2014) में काम किया। फिल्म रिकी (2016) से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। उनकी निर्देशित फिल्म किरिक पार्टी (2016) सुपरहिट रही और इसके लिए उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो ये जय हनुमान, छत्रपति शिवाजी महाराज और कांतारा चैप्टर 2 है। ये मूवीज 2026 और 2027 में रिलीज होंगी।

ये भी पढ़ें... प्रभास की The Raja Saab को OTT डील में बड़ झटका, बिगड़ गया कमाई का गणित

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?