
एंटरटेनमेंट डेस्क. Jailer Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज के कुछ दिनों में ही सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फैंस अपने थलाइवा की फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 42.43% ऑक्यूपेंसी के साथ अच्छी कमाई की है।
सातवें दिन आई 'जेलर' की कमाई में गिरावट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले नेशनल हॉलीडे यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म ने 36 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म ने अब तक भारत में 225.65 करोड़ की कुल कमाई की थी। वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 375.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
आपको बता दें इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 48.35 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 25.75 करोड़, तीसरे दिन 34.3 करोड़, चौथे दिन 42.2 करोड़, पांचवे दिन 23.55 करोड़ और छठे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की थी।
एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल का मिक्शर है जेलर
रजनीकांत ने 'जेलर' से दो साल बाद कमबैक किया है। हालांकि इतने समय बाद भी रजनीकांत ने अपना जादू बिखेरने में कायम रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धुआंधार एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स हैं। यह फिल्म एक्शन, ड्रामा, इमोशन, इमोशनल बैकग्राउंड, सस्पेंस और थ्रिल का मिक्शर है। इस फिल्म में रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन नाम के जेलर का किरदार निभाते दिख रहे हैं, जो परिवार के लिए विनम्र और सिंपल है। लेकिन दुश्मनों के लिए किसी खूंखार टाइगर से कम नहीं हैं। फिल्म में जितना जबरदस्त रजनीकांत का स्वैग लग रहा है। उतने ही खतरनाक बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ लगे हैं, जो फिल्म में मेन विलेन के रोल में हैं। नेल्सन द्वारा निर्देशित जेलर में रजनीकांत, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ और मोहनलाल लीड रोल में हैं।
और पढ़ें..
किस एक्ट्रेस संग Don 3 में रणवीर सिंह करेंगे रोमांस? फरहान अख्तर ने लीड लेडी को लेकर तोड़ी चुप्पी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।