साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती 41 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 14 दिसंबर 1984 को चेन्नई में हुआ था। राणा साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर आपको उनका सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बताने जे रहा है। पढ़ते हैं डिटेल में…
2017 में आई राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली 2: द कंक्लूजन उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है। मूवी ने 1814 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका बजट 250 करोड़ था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।
210
फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग
2015 में आई राणा दग्गुबाती की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग भी उनकी हिट मूवीज में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 650 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि इसका बजट 180 करोड़ था। ये ब्लॉकबस्टर रही।
राणा दग्गुबाती की फिल्म हाउसफुल 4 का भी जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने मिला। 2019 में आई इस फिल्म ने 292 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसका बजट 125 करोड़ था। ये मूवी हिट रही।
410
फिल्म भीमला नायक
2022 में आई राणा दग्गुबाती की फिल्म भीमला नायक ने बॉक्स ऑफिस पर 158 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म का बजट 90 करोड़ था। ये एवरेज से ज्यादा रही।
510
फिल्म बेबी
राणा दग्गुबाती की फिल्म बेबी 2015 में रिलीज हुई थी। 75 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 143 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म सेमी हिट रही थी।
610
फिल्म रुद्रमादेवी
2015 में आई राणा दग्गुबाती की फिल्म रुद्रमादेवी ने बॉक्स ऑफिस पर 87 करोड़ का कारोबार किया था। 60 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म एवरेज रही थी।
710
फिल्म द गाजी अटैक
2017 में आई फिल्म द गाजी अटैक का बजट 25 करोड़ था। राणा दग्गुबाती की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का बिजनेस किया था। ये सुपरहिट रही थी।
810
फिल्म दम मारो दम
राणा दग्गुबाती की फिल्मदम मारो दम 2011 में रिलीज हुई थी। 35 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 51 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।
910
फिल्म नेने राजू नेने मंत्री
राणा दग्गुबाती की फिल्म नेने राजू नेने मंत्री 2017 में रिलीज हुई थी। 20 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 48 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म हिट रही थी।
1010
फिल्म एनटीआर कथानयकुडु
2019 में आई राणा दग्गुबाती की फिल्म एनटीआर कथानयकुडु बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 60 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 39 करोड़ के कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।