Published : Apr 01, 2023, 07:10 PM ISTUpdated : Apr 01, 2023, 07:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. तेलुगु फिल्मों की पॉपुलर एक्टर रश्मिका मंदाना और उनके सो-कॉल्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का ब्रेकअप हो गया है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा जा रहा है। स्लाइड्स में पढ़िए आखिर क्यों हो रहा यह दावा...
दरअसल, रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा की बजाय अभिनेता बेल्लमकोंडा श्रीनिवास के साथ ज्यादा दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि लोग कयास लगा रहे हैं कि वे उन्हें डेट कर रही हैं।
27
रश्मिका कभी मुंबई एयरपोर्ट पर बेल्लमकोंडा के साथ दिखाई देती हैं तो कभी पब्लिक इवेंट्स में उन्हें साथ देखा जाता है।
37
एक न्यूज वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रश्मिका मंदाना और बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास इन दिनों अक्सर साथ में पब्लिक अपीयरेंस दे रहे हैं। यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
47
सूत्र आगे कहते हैं हकीकत यह है कि दोनों रश्मिका और श्रीनिवास एक-दूसरे को वाकई पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच डेटिंग के स्ट्रॉन्ग चांस हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सच्चाई क्या है यह तो विजय या रश्मिका ही बता सकती हैं।
57
वैसे इससे पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने ना केवल साथ में 'गीता गोविंदम', 'डियर कॉमरेड'और 'वर्ल्ड फेमस लवर' जैसी फ़िल्में की, बल्कि उन्हें भी इस तरह पब्लिकली साथ देखा जाता था।
67
हालांकि, दोनों के रिश्ते की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। इसी साल जनवरी में जरूर रश्मिका ने विजय के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी।
77
दरअसल, कुछ समय पहले ऐसी खबर आई थी कि विजय और रश्मिका साथ में वैकेशन पर गए हैं। इसी पर रिएक्ट करते हुए रश्मिका ने कहा था कि विजय उनके अच्छे दोस्त हैं और अगर वे उनके साथ टूर पर जाती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।