सूजे पैर-काला पड़ा रंग... ऋषभ शेट्टी ने बताया कैसे शूट हुआ कांतारा चैप्टर 1 का क्लाइमैक्स?

Published : Oct 13, 2025, 03:56 PM IST
Rishab Shetty On Kantara Chapter 1 Climax

सार

हालिया रिलीज कांतारा चैप्टर 1 छाई हुई है। फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई रही है। इसने वर्ल्डवााइड 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के क्लाइमैक्स शूट से जुड़ी कहानी शेयर की है।

साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 हाल ही में रिलीज हुई है। मूवी ने अपनी रिलीज के चंद दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। मूवी देखने अभी भी फैन्स उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रति लोगों की एक्साइमेंट को बढ़ाते हुए ऋषभ ने कुछ घंटे अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने मूवी के क्लाइमैक्स की बिहाइंड द शूट स्टोरी शेयर की है। उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। इसे पढ़कर लोग दनादन कमेंट्स कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी ने सूजे पैरों की शेयर की फोटोज

कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेयर कीं और बताया कि उन्होंने सूजे हुए पैर के साथ फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- "सूजा हुआ पैर, थका हुआ शरीर, लेकिन आज फिल्म का क्लाइमैक्स लाखों लोगों द्वारा सराहा जा रहा है, जो भगवान के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। हमारा साथ देने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया।" उन्होंने एक के बाद एक 4 फोटोज शेयर की है। इसमें देख सकते हैं उनके पैरों में सूजन है और वो काले भी पड़ गए हैं। उनकी पोस्ट पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। ज्यादातर का कहना है कि आपकी मेहनत रंग लाई। बता दें कि फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं कईयों का कहना है कि ये अब तक का सबसे बेस्ट क्लाइमैक्स में से एक है। फिल्म के राइटर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ही है। 

ये भी पढ़ें... 600 करोड़ कमा चुकी 'कांतारा चैप्टर 1' में इतना बड़ा ब्लंडर! इस एक चीज़ ने मजा किरकिरा किया

 

 

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ शानदार परफॉर्म किया। पहले दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ के साथ अपना खाता खोला। दूसरे दिन मूवी ने 45.4 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इसने 55 करोड़ कमाए। चौथे दिन इसकी कमाई 63 करोड़ रही। पहले सोमवार फिल्म ने 31.5 करोड़ का कारोबार किया। मूवी ने पहले वीक 337.4 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया। 10वें दिन इसका कलेक्शन 39 करोड़ रहा। 11वें दिन इसने 40 करोड़ कमाए। दूसरे सोमवार शाम तक इसने 3.21 करोड़ तक की कमाई कर ली थी। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी कर 441.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

कांतारा चैप्टर 1 के बारे में

कांतारा चैप्टर 1 एक माइथोलॉजिकल कन्नड़ फिल्म है। इसके डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ही है। इसका निर्माण विजय किरागंदूर ने होम्बले फिल्म्स बैनर तले किया है। फिल्म की सिनेमेट्रोग्राफी अरविंद एस कश्यप और संगीत बी अजनीश लोकनाथ का है। इसमें उनके साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया लीड रोल में है। इसे 125 करोड़ के बजट में तैयार किया है। ये 2025 की देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। ऋषभ शेट्टी के डबल रोल वाली ये फिल्म 2022 में आई मूवी कांतारा का प्रीक्वल है। इस मूवी को16.5 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 450 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म भारत में 400 करोड़ पार, 11वें दिन की इतनी कमाई

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?