एंटरटेनमेंट डेस्क. तेलुगु सिनेमा की पीरियड ड्रामा फिल्म 'सीता रामम' में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के बीच खास मुकाम बना चुकीं मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल, मृणाल ठाकुर इन दिनों वैकेशन पर हैं, जहां की अपडेट वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ साझा कर रही हैं।
27
मंगलवार को भी मृणाल ने कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें वे किसी बीच पर ब्लू कलर की बिकिनी में पोज दे रही हैं। हालांकि, मृणाल का यह बोल्ड अवतार उनके फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है।
37
मृणाल की बिकिनी फोटो देखकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें उनके 'सीता रामम' वाले किरदार की याद दिला रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि उनकी सीता तो ऐसी नहीं है।
47
मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "RIP सीता महालक्ष्मी।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "लेकिन मैंने तो सीता को फॉलो किया था।" एक यूजर का कमेंट है, "यह हमारी सीता नहीं है।"
57
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "सीता रामम फिल्म देखकर इसे फॉलो किया। सोचा था कि ये बहुत अच्छी होगी। लेकिन ये भी...।" एक यूजर का कमेंट है, "प्लीज मैं आपके पैर पड़कर भीख मांगता हूं...प्लीज ये बिकिनी फोटोज डिलीट कर दो। मैं आपको ऐसे नहीं देखना चाहता।"
67
बात मृणाल ठाकुर के करियर की करें तो वे सबसे पहले टीवी शो 'मुझसे कुछ कहती...ये खामोशियां ' में नजर आई थीं, जो 2014 में टेलीकास्ट हुआ था। उन्हें पहचान 2014-16 के बीच टेलीकास्ट हुए 'कुमकुम भाग्य' से मिली थी।
77
मृणाल ने 2018 में 'लव सोनिया' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्हें बाद में 'सुपर 30' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया। 2022 में उन्हें तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' में सीता महालक्ष्मी का किरदार निभाने के बाद बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।