
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के स्टार राम चरण (Ram Charan) के लिए मंगलवार का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni) ने 20 जून मंगलवार सुबह बेटी को जन्म दिया। उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल बेबी को जन्म दिया। बता दें कि राम चरण -उपासना शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। सोमवार रात उपासना पति राम चरण के साथ हैदराबाद अपोलो अस्पताल पहुंची थी। उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिय पर खूब वायरल हुए थे। वीडियोज सामने आते ही कहा जा रहा था कि उपासना डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट होने आई है। इससे पहले भी खबर आई थी कि वह 16 जून के बाद कभी भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। अपोलो हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलैटिन जारी कर सूचना दी कि उपासना कामिनेनी और राम चरण के यहां 20 ptv 2023 को बेटी पैदा हुई है। मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं।
राम चरण-उपासना ने मनाई थी 11वीं सालगिरह
आपको बता दें कि 14 जून को अपनी शादी की 11 वीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर एक फोटो खूब वायरल हुई थी, जिसमें साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी अपने बेटे-बहू पर प्यार लुटाते नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि जब से उपासना ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तभी से फैन्स खुशखबरी सुनने के लिए बेताब थे। रिपोर्ट्स की मानें तो चिरंजीवी दादा बनने के बाद बेहद खुश हैं। वह लंबे समय से इस खास का दिन का इंतजार कर रहे थे।
कॉलेज के दोस्त रहे है राम चरण-उपासना
आपको बात दें कि राम चरण और उपासना कामिनेनी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और यही से उनकी दोस्ती शुरू हुई थी। ये दोस्ती कब प्यार में बदल दोनों में से किसी को पता नहीं चला। कहा जाता है कि राम चरणआगे की पढ़ाई करने विदेश चले गए। वहां, उन्हें उपासना की कमी खली और तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें प्यार हो गया है.। विदेश से लौटेने के बाद उन्होंने उपासना से अपनी फीलिंग्स शेयर और कपल से डेट करना शुरू किया। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अपने-अपने घरवालों से बात की। कहा जाता है कि दोनों के घरवालों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था क्योंकि दोनों परिवार पहले ही एक-दूसरे को जानते हैं। जून 2012 में दोनों की धूमधाम से शादी हुई।
ये भी पढ़ें...
बॉलीवुड स्टार्स के 8 सुपर FLOP KIDS, चौंका देगा लिस्ट में इन 2 का नाम
ग्लैमर वर्ल्ड की TOP 10 सबसे अमीर हसीनाएं, लिस्ट में No. 1 कौन
आदिपुरुष विवाद: रामायण की सीता ने क्यों पहनी सालों पुरानी साड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।