साउथ स्टार सूर्या के 2 फैन की करंट लगने से मौत, बर्थडे का जश्न मनाने बैनर लगाते वक्त हुआ हादसा

Published : Jul 24, 2023, 11:12 AM ISTUpdated : Jul 24, 2023, 12:20 PM IST
suriya fans die due to electric shock

सार

Suriya Fans Die Due To Electric Shock. साउथ एक्टर सूर्या के दो फैन्स की 23 जुलाई को उनके जन्मदिन पर एक बैनर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि, इस घटना पर सूर्या का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ एक्टर सूर्या (Suriya) का 23 जुलाई को जन्मदिन था। इस मौके पर उनके फैन्स ने जमकर जश्न मनाने की तैयारी में थे लेकिन जश्न की खुशी उस वक्त दुख में बदल गई जब उनके 2 फैन्स की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल, आंध्रप्रदेश के पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम में सूर्या के फैन्स उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जश्न की तैयारियां कर रहे थे। इसी दौरान दो लड़के बैनर लगे रहे थे और अचानक उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ितों की पहचान एन वेंकटेश और पी साई के रूप में की गई है। दोनों नरसरावपेट के एक प्राइवेट कॉलेज के स्टूडेंट थे।

सूर्या के फैन्स की मौत पर पुलिस ने कही ये बात

पुलिस का कहना है कि बैनर एक लोहे की रॉड से जुड़ा हुआ था, जो गलती से ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे सूर्या के दोनों फैन की असामयिक मौत हो गई। पोलुरी साई की बहन अनन्या ने दुख व्यक्त करते हुए अपने भाई की मौत के लिए कॉलेज को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, "कॉलेज ने छात्रों की सुरक्षा और निगरानी का आश्वासन दिया था, लेकिन वे हॉस्टल में छात्रों की सुरक्षा सही से नहीं पाए। मेरे भाई की मौत का जिम्मेदारी कॉलेज है। कहा जा रहा है कि फैन की मौत पर अभी तक सूर्या की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

सूर्या के वर्कफ्रंट के बारे में

सूर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक सिरुथाई शिवा की फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। इस पीरियड ड्रामा फिल्म की पहली झलक सूर्या के जन्मदिन पर शेयर की गई थी। मूवी का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। फैन्स ने टीजर देखते ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया। फिल्म में योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला और आनंदराज नजर आएंगे। वहीं, सूर्या के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ें...

4922 Cr का है इस हीरोइन का बंगला, SRK-अक्षय के घर से भी ज्यादा आलीशान

अमीषा पटेल की फूटी किस्मत, ब्लॉकबस्टर से किया डेब्यू फिर भी रही FLOP

1 सीन के लिए आमिर खान को पूरे दिन Kiss किया लेकिन.. एक्ट्रेस का खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस