एंटरटेनमेंट डेस्क. ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने के बाद देश-दुनिया में बस इसकी तारीफ हो रहे हैं। अब बात फिल्म के सीक्वेल को उठ रही है तो बता दें कि राजामौली ने इसे लेकर भी एक बिग अनाउंसमेंट की है। नीचे पढ़ें डिटेल…
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने के बाद डायरेक्टर एसएस राजामौली को लग रहा है कि उन्हें अब इसके सीक्वल पर तेजी से काम करना चाहिए। राजामौली ने अब फिल्म के सीक्वल पर जीत के प्रभाव के बारे में बात की है। एक ट्रेड मैगजीन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अब आरआरआर 2 पर तेजी से काम कर सकते हैं।
25
वैरायटी से बात करते हुए फिल्म मेकर ने आरआरआर के सीक्वल के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि क्या ऑस्कर जीत उन्हें प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए प्रेरित करेगी, उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से हो सकता है।
35
राजामौली ने बताया कि उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद आरआरआर के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे है। वह लगातार स्क्रिप्ट लिख रहे है। कई बार हम कहानी पर डिस्कस भी करते हैं। बता दें कि आरआरआर 20वीं सदी की शुरुआत के दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम और कोमाराम भीम की एक काल्पनिक कहानी है।
45
आपको बता दें कि राजामौली की फिल्म आरआरआर मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गगर मचाया था। फिल्म को साउथ के साथ ही हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
55
500 करोड़ के बजट में बनी आरआरआर ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में थे। इनके अलावा फिल्म श्रिया सरन, अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।