विजय की Leo का पहला गाना OUT, साउथ एक्टर ने दिखाए धांसू डांस मूव्स, Watch Video

Published : Jun 22, 2023, 07:54 PM ISTUpdated : Jun 22, 2023, 08:31 PM IST
Thalapathy Vijay Leo First Song

सार

Thalapathy Vijay Leo First Song.साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म लियो का पहला लुक सामने आने के बाद अब इसी फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने मं विजय धांसू डांस दिखाते नजर आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिलमों के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) 49 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म लियो (Leo) के डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने पहले फिल्म से जुड़ा उनका पहला लुक शेयर किया और अब मूवी का धमाकेदार गाना रिलीज किया। गाना रिलीज होते ही हर तरफ छा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सामने आए फिल्म के गाने ना रेडी... गाने को खुद विजय ने गाया है। कनगराज ने ट्विटर पर गाना शेयर करते हुए लिखा- #NaaReady अब आपका है! इसे खास बनाने के लिए धन्यवाद @अभिनेताविजय, na https://youtu.be/szvt1vD0Uug.बता दें कि कनगराज ने पहले खुलासा किया था कि थलापति विजय की लियो का गाना 'ना रेडी' उनके जन्मदिन पर रिलीज होगा। फिल्म निर्माता ने अपने ट्विटर हैंडल पर गाने का आधिकारिक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- विजय अन्ना के जन्मदिन लियो (एसआईसी) पर पहला सिंगल नारेडी।

 

 

धांसू था विजय की फिल्म लियो का First Look

लियो (Leo) के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने थलापति विजय के बर्थडे के मौके पर उनका फर्स्ट लुक शेयर किया था। उन्होंने .ह लुक आधी रात को शेयर कर विजय को बर्थडे विश किया था। सामने आए फिल्म से जुड़े पहले लुक में विजय का भयानक अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वह हाथ में हथौड़ लिए किसी के साश मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उनके वार के बाद हवा में तैरता खून और दांत भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में विजय के बाल बिखरे हैं और वह जोर से चिल्लाते भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में कश्मीर की वादियां नजर आ रही है। आपको बता दें कि विजय पिछले कुछ महीनों से कश्मीर में फिल्म लियो की शूटिंग कर रहे थे।

300 करोड़ के बजट वाली है विजय की लियो

आपको बता दें कि थलापति विजय की फिल्म को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया जा रहा है। फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर कतो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त, गौतम मेनन और मैसस्किन लीड रोल में हैं।

 

ये भी पढ़ें...

टूटी शादी और बच्चे नहीं होने पर पूजा भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अमरीश पुरी के 10 डायलॉग्स, जिन्हें सुनकर निकल जाती थी हीरो की हेकड़ी

BOX OFFICE पर कमाई को तरसी Adipurush, 6 दिन में ही फिल्म की हालत खस्ता

Fees के मामले में देश में NO.1 ये साउथस्टार, पास है करोड़ों की संपत्ति

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस