
एंटरटेनमेंट डेस्क. मृणाल ठाकुर और नानी की अपकमिंग फिल्म 'हाय नन्ना' (Hi Nanna) जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में हाल ही में विशाखापत्तनम में इसका प्री-रिलीज़ इवेंट रखा गया। हालांकि इस इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई शॉक रह गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इस इवेंट की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें एकदम से स्क्रीन पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्राइवेट पूल फोटोज स्क्रीन पर प्ले हो जाती हैं। इसे देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं शो की एंकर इवेंट ऑर्गनाइजर्स से पूछने लगती हैं कि इन तस्वीरों को दिखाने का फैसला किसने किया। फिर वो मजाक करते हुए पूछती हैं कि क्या वह वही हैं, जिसने बाली में उनकी तस्वीरें क्लिक की थीं। मुझे तभी संदेह हो गया था। क्या आपको भी ऐसी तस्वीरें क्लिक करनी चाहिए? भले ही आप एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हों, लेकिन प्राइवेसी नाम की कोई चीज़ होती है। वो जो भी देखते हैं, उन्होंने इसे स्क्रीन पर दिखाने के लिए रख दिया। मुझे इस बात का खेद है। जबकि मृणाल फोटोज को देखकर शॉक हो जाती हैं। वहीं नानी मुस्कुरा देती हैं।
ट्रोलर्स के निशाने पर 'हाय नन्ना' की टीम
ऐसे में अब तमाम लोग 'हाय नन्ना' की टीम को ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि 'हाय नन्ना' की टीम ने रश्मिका और विजय देवरकोंडा की फोटोज का इस्तेमाल कर सस्सा प्रमोशनल स्टंट किया है। जहां एक शख्स ने लिखा, 'ये बहुत गलत हुआ। सुमा सबसे खराब एंकरों में से एक हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ऐसे आप किसी की पर्सनल लाइफ का मजाक नहीं बना सकते हैं। इसके लिए इवेंट ऑर्गेनाइजर्स को माफी मांगनी चाहिए।'
और पढ़ें…
क्या Animal में रणबीर कपूर के सौतेले भाई हैं बॉबी देओल? डायरेक्टर ने रिलीज से पहले खोली पोल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।