
साउथ के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी की खबरों की वजह से काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थीं कि दोनों साल 2026 की फरवरी में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फोटोज सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि रश्मिका और विजय गुपचुप शादी के बंधन में बंध गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन फोटोज के पीछे की सच्चाई क्या है?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की जो फोटोज वायरल हो रही हैं, उसमें विजय शेरवानी में दूल्हे की तरह सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं रश्मिका ट्रेडिशनल साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। इस फोटो की खास बात यह है कि इसमें विजय-रश्मिका को महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक और फोटो है, जिसमें बैकग्राउंड में विजय और रश्मिका लिखा है। हालांकि, फैंस का कहना है कि इस फोटो के पीछे की सच्चाई यह है कि ये तस्वीरें AI से बनाई गई हैं। यानी ये फेक हैं।
ये भी पढ़ें..
क्या होगा आमिर खान की 3 Idiots के सीक्वल का नाम, एक जबरदस्त ट्विस्ट का भी खुलासा
आपको बता दें रश्मिका मंदाना की पहली सगाई जुलाई 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी से हुई थी, लेकिन सितंबर 2018 में दोनों का रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात 2018 की सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' में भी साथ काम किया। उनके रिश्ते की अफवाहें पहली बार 2023 में तब सामने आईं जब दोनों को मालदीव में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। बाद में, 2024 में रश्मिका ने यह स्वीकार किया कि वह सिंगल नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया था।
ये भी पढ़ें..
Aamir Khan की 6 अपकमिंग फ़िल्में, दो 2026, एक 2027 तो बाकी उसके बाद होंगी रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।