क्या शाहरुख की फिल्म 'जवान' में बिकिनी पहनेंगी नयनतारा? हुआ बड़ा खुलासा

Published : Mar 27, 2023, 08:06 PM IST
Nayanthara

सार

पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा काम कर रही हैं। चर्चा चल रही है कि जवान में नयनतारा बिकिनी में दिखेंगी। इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

Nayanthara Bikini Scene In Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की। पठान की सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएंगी। लंबे समय से खबरें चल रही हैं कि पठान की तरह ही 'जवान' में भी बिकिनी सीन होगा और लेकिन इस बार बिकिनी में दीपिका की जगह नयनतारा नजर आने वाली हैं।

पठान के बिकिनी सीन से नहीं है कोई कनेक्शन :

हालांकि, अब खबर है कि 'जवान' में नयनतारा के बिकिनी वाले सीन का 'पठान' फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, नयनतारा भी फिल्म जवान में बिकनी पोज देती नजर आएंगी, लेकिन इसका पठान मूवी या दीपिका पादुकोण के बिकिनी सीन से कोई लेना-देना नरहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा को बिकनी पहनने में कोई दिक्कत नहीं है और वो पहले भी कई फिल्मों में ऐसा कर चुकी हैं।

जानें किस दिन रिलीज होगी जवान?

बता दें कि जवान मूवी साउथ के जाने-माने डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बन रही है। इस एक्शन-थ्रिलर मूवी में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा साउथ एक्टर विजय सेतुपति भी काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'पठान' के बाद शाहरुख एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। जवान 2 जून, 2023 को रिलीज होगी।

इन फिल्मों में दिखेंगी नयनतारा :

वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख की 'जवान' के अलावा अजीत कुमार के साथ AK 62 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वो पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'ऑटो जानी' और एक वेडिंग मूवी में भी नजर आएंगी। इस मूवी में नयनतारा और विग्नेश की शादी की कुछ तस्वीरें भी दिखाई जाएंगी।

कभी शाहरुख संग काम करने से किया था मना :

नयनतारा आज भले ही शाहरुख के साथ काम कर रही हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब उन्होंने शाहरुख की मूवी चेन्नई एक्सप्रेस में काम करने से साफ मना कर दिया था। कहा जाता है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका से पहले मीनम्मा वाला रोल नयनतारा को ऑफर हुआ था। हालांकि, नयनतारा ने इसे करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि नयनतारा ने ये रोल प्रभु देवा की वजह से ठुकराया था, क्योंकि वो फिल्म के गाने के कोरियोग्राफर थे।

ये भी देखें : 

PHOTOS: दो बीवियों को अरमान मलिक ने साथ किया प्रेग्नेंट, अब बताई दोनों की डिलिवरी डेट

PHOTO: होनेवाली पत्नी की इस अदा पर दिल हार बैठे थे मनोज वाजपेयी, बताया कैसे हुआ शबाना से प्यार

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?
Ram Charan-Upasana Net Worth: 3 बच्चों के बाप राम चरण के पास कितना पैसा? पत्नी भी बेहद रईस