Spider Man Brand New Day ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ा, जानिए 8 दिन में कितने करोड़ कूटे?

Published : Aug 07, 2026, 07:00 AM IST
Spider-Man-Brand-New-Day-India-Box-Office-Report

सार

हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे’ ने 8 दिन में भारत में ना केवल 300 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं, बल्कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को पछाड़ भारत में 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

मार्वल की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि यह 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। इसने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब इससे आगे सिर्फ रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2 : द रिवेंज' है, जिसके आंकड़े को छू पाना 'स्पाइडर-मैन' के लिए फिलहाल पहुंच से दूर लग रहा है।

'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 8वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को भारत में 14 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है। यह 7वें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन (17 करोड़ रुपए) की तुलना में लगभग 17.6 फीसदी कम है। 8 दिन बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 334.50 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 399.97 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 12,500 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।

''स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ा

सिर्फ 8 दिन के कलेक्शन से ही 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अनुराग सिंह के निर्देश्हन में बनी 'बॉर्डर 2' ने लाइफटाइम रन से लगभग 329.43 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। 2026 में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फ़िल्में इस प्रकार हैं :-

रैंकफिल्मभारत में नेट कलेक्शन
1धुरंधर 2 : द रिवेंज1,149.30 करोड़ रुपए
2स्पाइडर-मैन : ब्रांड न्यू डे334.50 करोड़ रुपए (8 दिन में)
3बॉर्डर 2329.43 करोड़ रुपए
4पेद्दी244.58 करोड़ रुपए
5मन शंकर वरप्रसाद गारू218.47 करोड़ रुपए

'स्पाइडर-मैन : ब्रैंड न्यू डे' का डे वाइज कलेक्शन

दिनभारत में नेट कलेक्शन
पहला दिन60.60 करोड़ रुपए
दूसरा दिन49.35 करोड़ रुपए
तीसरा दिन70.25 करोड़ रुपए
चौथा दिन77.75 करोड़ रुपए
पांचवां दिन23.80 करोड़ रुपए
छठा दिन21.75 करोड़ रुपए
सातवां दिन17. करोड़ रुपए
आठवां दिन14  करोड़ रुपए
कुल नेट कलेक्शन334.50 करोड़ रुपए

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

थिएटरों में धूम मचाने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आएगी 'मैं वापस आऊंगा'