अजय देवगन और अक्षय कुमार स्टारर 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों पर फाइनली इसके मेकर्स ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी या नहीं।
रोहित शेट्टी की मोस्ट अवैटेड कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अब मेकर्स ने इन खबरों पर आधिकारिक बयान जारी कर पूरी तस्वीर साफ कर दी है। फिल्म की टीम ने रिलीज डेट से जुड़ी सभी चर्चाओं को गलत बताया है और कहा है कि फिलहाल पूरा फोकस बेहतरीन फिल्म बनाने पर है। मेकर्स ने साफ किया कि रिलीज डेट समेत हर अपडेट केवल आधिकारिक घोषणा के जरिए ही साझा किया जाएगा।
क्या 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी 'गोलमाल 5'?
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर सामने आई खबरों पर रोहित शेट्टी पिक्चर्ज के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "हमारी आगामी फिल्म 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों की जानकारी हमें मिली है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं।" बयान में आगे कहा गया, "हमारी पूरी टीम इस समय दर्शकों के लिए एक मनोरंजक फिल्म बनाने पर पूरी तरह फोकस कर रही है। सही समय आने पर हम आधिकारिक अपडेट साझा करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट समेत किसी भी जानकारी की घोषणा केवल हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स के जरिए ही की जाएगी।" साथ ही मीडिया से भ्रामक खबरें प्रकाशित या प्रसारित न करने की अपील भी की गई।
यह भी पढ़ें : Spider Man Brand New Day ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को पछाड़ा, जानिए 8 दिन में कितने करोड़ कूटे?
अब 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट क्या है?
मेकर्स के आधिकारिक बयान के बाद साफ हो गया है कि 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है या सार्वजनिक नहीं की गई है। यानी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। अब फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें : सनी देओल के फैन्स को झटका, पोस्टपोन हुई यह एक्शन थ्रिलर, 'जाट 2' पर भी आया अपडेट!
'गोलमाल 5' में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे?
फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू एक बार फिर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि शरमन जोशी पहली फिल्म के बाद फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार पहली बार 'गोलमाल' टीम का हिस्सा बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियामणि भी अहम भूमिका निभाएंगी। 'गोलमाल' की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी। इसके बाद 'गोलमाल रिटर्न्स' (2008), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। अब पांचवीं फिल्म से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।
