‘बंटवारा 1947’ की चर्चा के बीच सनी देओल की एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर के आगे बढ़ने की खबर है। डायरेक्टर को हॉलीवुड प्रोजेक्ट मिलने की वजह से यह फिल्म 2027 के लिए टल गई है।

सनी देओल के फैंस को आने वाले महीनों में उनकी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगी, लेकिन उनकी चर्चित एक्शन थ्रिलर 'परशुराम' का इंतजार लंबा हो गया है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू करने की तैयारी थी, मगर अब प्रोजेक्ट तय समय पर फ्लोर पर नहीं जा पाएगा। 'किल' के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट इससे जुड़े थे और मधु मंटेना तथा Mythri Movie Makers इसे बड़े स्केल पर बनाने वाले थे। अब निखिल को हॉलीवुड से बड़ा मौका मिलने के बाद मेकर्स के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। यहां तक कि डायरेक्टर बदलने और दूसरे प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर भी विचार हो रहा है।

सनी देओल की 'परशुराम' अब कब बनेगी?

रिपोर्ट के मुताबिक, 'परशुराम' को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है और इसे 2027 तक आगे खिसका दिया गया है। पहले इसकी शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद थी। मेकर्स अब दो विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पहला, निखिल नागेश भट्ट के उपलब्ध होने तक इंतजार किया जाए और दूसरा, किसी नए डायरेक्टर को फिल्म की कमान सौंपकर प्रोजेक्ट आगे बढ़ाया जाए। फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बौखलाहट भरने वाली सनी देओल की 8 फ़िल्में, एंट्री तक कर दी बैन!

'परशुराम' छोड़ किस बड़े प्रोजेक्ट में बिजी हुए निखिल नागेश भट्ट?

निखिल नागेश भट्ट को हॉलीवुड में डायरेक्शन का बड़ा मौका मिला है। वह 'Deadlocked' नाम की एक्शन थ्रिलर निर्देशित करने वाले हैं, जिसमें ऑस्कर विजेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, निखिल करीब दो साल से संभावित हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे थे और अब यह योजना आखिरकार आगे बढ़ गई है। 'किल' से अपने एक्शन डायरेक्शन के लिए चर्चा बटोरने वाले निखिल के करियर के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :'बंटवारा 1947' से पहले जानिए सनी देओल की 10 डिब्बाबंद फिल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हुईं

क्या 'परशुराम' की जगह आगे बढ़ेगी सनी देओल क 'जाट 2'?

'परशुराम' में देरी के बीच Mythri Movie Makers 'जाट 2' को तेजी से आगे बढ़ाने की संभावना भी तलाश रहे हैं। यानी 'परशुराम' के फिलहाल आगे खिसकने पर सनी देओल का दूसरा एक्शन प्रोजेक्ट उसकी जगह ले सकता है। हालांकि, इस विकल्प पर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और मेकर्स ने इसे लेकर कोई फाइनल फैसला नहीं किया है। सनी देओल का अपकमिंग लाइनअप पहले से काफी व्यस्त है। वह 14 अगस्त 2026 को राजकुमार संतोषी निर्देशित 'बंटवारा 1947' के साथ सिनेमाघरों में लौटेंगे। इसके बाद शशांक उदापुरकर की 'गबरू' भी उनके लाइनअप में शामिल है। फिर वे डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायणम् ' में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।