
‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) में अमिताभ बच्चन लगातार एक्टिव हैं। शो में आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी को बुलाया जा रहा है। हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल ने केबीसी 8 को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस बार उनके निशाने पर बिग बी और मेकर्स हैं। दरअसल, सुनील पाल केबीसी में कुछ कॉमेडियंस को बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि केबीसी में ऐसे कॉमेडियन को क्यों बुलाया जा रहा है, जो गाली गलौज करते हैं। ये शो सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चे और बुजुर्ग भी देखते हैं। ऐसे में शो पर आने वाले मेहमानों के कंटेंट का असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने मेकर्स से ऐसे लोगों को शो में नहीं बुलाने की मांग की, जिनके कंटेंट में कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल होता है।
अपने वीडियो में सुनील पाल ने KBC के फॉर्मेट का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि शो में कंटेस्टेंट से 14 सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन 15वां सवाल दुनिया अमिताभ बच्चन से करेगी। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि क्या अमिताभ बच्चन जैसे इतने बड़े कलाकार अब ऐसे लोगों के भरोसे अपना शो चलाएंगे।
सुनील पाल ने अपने वीडियो में किसी कॉमेडियन का नाम सीधे नहीं लिया। हालांकि, हाल ही में गौरव कपूर, गौरव गुप्ता और राइटर-कॉमेडियन वरुण ग्रोवर को केबीसी के सेट पर देखा गया था। रिपोर्ट्स में इसी वजह से सुनील पाल के बयान को इन कलाकारों से जोड़कर देखा जा रहा है।
और पढ़ें: KBC Quiz: मैरी क्यूरी से लेकर मिल्खा सिंह तक, जानें कौन बनेगा करोड़पति के इन सवालों के सही जवाब
सुनील पाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में KBC होस्ट करने के इमोशनल पहलू पर बात की है। बिग बी ने लिखा कि कई कंटेस्टेंट अपनी बेहद गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं और ऐसे अनुभवों के बाद उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालते हुए शो होस्ट करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने अपने पोस्ट में रिटायर होने की इच्छा का भी संकेत दिया।
और पढ़ें: KBC 18 में सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, दर्द भी! अमिताभ बच्चन बोले- कई बार होस्ट करना मुश्किल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।