KBC Quiz Questions: क्या आप भी केबीसी की हॉट सीट पर बैठना चाहते हैं! इतिहास, विज्ञान, खेल और सिनेमा से जुड़े इन सवालों में कितने सही जवाब दे पाएंगे? बिना लाइफलाइन खुद को आजमाएं।
Kaun Banega Crorepati Quiz: यह KBC क्विज उन सवालों का मजेदार मिक्चर है, जिनमें इतिहास, विज्ञान, खेल, सिनेमा, सामान्य ज्ञान और रोजमर्रा की जानकारी शामिल है। कुछ सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब तुरंत पता चल जाता है, जबकि कुछ में सही ऑप्शन चुनने के लिए थोड़ा दिमाग लगाना पड़ता है। 2017 FIFA U-17 विश्व कप के शुभंकर से लेकर मैरी क्यूरी, बॉलीवुड गीतों, इंटरनेट ब्राउजर, WTO और भारतीय एथलेटिक्स तक- ये सवाल आपकी जनरल नॉलेज की अच्छी परीक्षा ले सकते हैं। अगर आप भी खुद को KBC की हॉट सीट पर बैठा हुआ महसूस करना चाहते हैं, तो बिना किसी लाइफलाइन के इन सवालों के जवाब देकर टेस्ट करें अपना ज्ञान।
सवाल - 2017 FIFA U-17 विश्व कप का शुभंकर कौन सा जानवर था?
A. रॉयल बंगाल टाइगर
B. एशियाई शेर
C. क्लाउडेड लेपर्ड
D. लायन-टेल्ड मकाक
सही जवाब: C. क्लाउडेड लेपर्ड
सवाल - इन वैज्ञानिकों में से किसकी मृत्यु उनके वैज्ञानिक शोध के कारण हुई?
A. अर्नेस्ट रदरफोर्ड
B. अल्फ्रेड नोबेल
C. मैरी क्यूरी
D. निकोला टेस्ला
सही जवाब: C. मैरी क्यूरी
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: ₹2000 के नोट से लेकर नारद मुनि की वीणा तक, कितने सवालों के जवाब जानते हैं आप?
सवाल - दिए गए शब्दों को प्रसिद्ध हिंदी फिल्मी गीत की सही पंक्ति में लगाएं…
A. जनाब का
B. है आपका
C. हाल कैसा है
D. क्या ख्याल
A. ABCD
B. CBDA
C. CDBA
D. CADB
सही जवाब: D. CADB
सवाल - 'बजरंगी भाईजान' के गीत में 'तेरी भूक का तत्व' किसे कहा गया है?
A. मटन रोगन जोश
B. चिकन कुकड़ू-कू
C. गलौटी कबाब
D. मटन मिर्च मसाला
सही जवाब: B. चिकन कुकड़ू-कू
सवाल - इनमें से कौन इंटरनेट ब्राउजर नहीं है?
A. Internet Explorer
B. Mozilla Firefox
C. Google Chrome
D. Microsoft Windows
सही जवाब: D. Microsoft Windows
सवाल - 'ढाई' में से 'डेढ़' घटाने पर कितना बचेगा?
A. एक
B. आधा
C. तीन
D. दो
सही जवाब: A. एक
सवाल - देशों के बीच व्यापार के नियमों से कौन सा अंतरराष्ट्रीय संगठन संबंधित है?
A. WHO
B. ILO
C. WTO
D. UN
सही जवाब: C. WTO
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: क्या आपकी GK है इतनी मजबूत? KBC के इन 11 सवालों में छिपे हैं इतिहास, क्रिकेट और मनोरंजन के जवाब
सवाल - 'पित्त की थैली' को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
A. Pancreas
B. Gallbladder
C. Appendix
D. Small intestine
सही जवाब: B. Gallbladder
सवाल - इनमें से किस भारतीय राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है?
A. सिक्किम
B. बिहार
C. राजस्थान
D. झारखंड
सही जवाब: D. झारखंड
सवाल - 'एक प्रसिद्ध बेटे का पिता और एक प्रसिद्ध पिता का बेटा' के बीच खुद को हाइफन बताने वाले अभिनेता कौन थे?
A. रणधीर कपूर
B. ऋषि कपूर
C. जितेंद्र कपूर
D. अनिल कपूर
सही जवाब: B. ऋषि कपूर
सवाल - ओलंपिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष कौन थे?
A. मिल्खा सिंह
B. केडी जाधव
C. जीएस रंधावा
D. केनेथ पॉवेल
सही जवाब: A. मिल्खा सिंह
