KBC Questions and Answers: केबीसी क्विज में इतिहास, विज्ञान, खेल, बॉलीवुड, धर्म, बैंकिंग और टेक्नोलॉजी के ट्रिकी सवालों से परखें अपनी GK। कितने सही जवाब दे पाएंगे आप?
KBC Quiz Questions: अगर आप सामान्य ज्ञान के सवालों को हल करना पसंद करते हैं, तो ये क्विज आपके लिए बेहद दिलचस्प है। इसमें इतिहास, विज्ञान, खेल, बॉलीवुड, धर्म, बैंकिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े ऐसे सवाल शामिल हैं, जो आपकी जानकारी को परखने के साथ-साथ आपको कुछ नया भी सिखाएंगे। सवाल आसान से लेकर थोड़े ट्रिकी तक हैं और हर प्रश्न के साथ 4 ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें से आपको सही जवाब चुनना है। तो सोचिए, अपनी GK कितनी मजबूत है और बिना किसी मदद के इन सवालों के जवाब देकर खुद को परखिए। हो सकता है इनमें से कोई सवाल आपके लिए करोड़पति बनने की तैयारी में भी काम आ जाए।
सवाल - गीजा के प्राचीन पिरामिड किस उद्देश्य से बनाए गए थे?
A. अनाज रखने के लिए
B. प्रकाश स्तंभ के रूप में
C. मकबरे के रूप में
D. महल के रूप में
सही जवाब: C. मकबरे
सवाल - दिए गए विकल्पों में से गायिका कौन हैं?
A. प्रियंका चोपड़ा
B. परिणीति चोपड़ा
C. श्रद्धा कपूर
D. आलिया भट्ट
सही जवाब: D. आलिया भट्ट
सवाल - प्रकाश के सभी सात रंगों को मिलाने पर कौन सा रंग दिखाई देता है?
A. सफेद
B. काला
C. मैरून
D. गहरा नीला
सही जवाब: A. सफेद
ये भी पढ़ें- KBC Quiz: क्या आपकी GK है इतनी मजबूत? KBC के इन 11 सवालों में छिपे हैं इतिहास, क्रिकेट और मनोरंजन के जवाब
सवाल - इन खेलों को उनकी सामान्य अवधि के आधार पर सबसे कम से सबसे ज्यादा क्रम में लगाएं?
A. हॉकी मैच
B. 100 मीटर दौड़
C. फुटबॉल मैच
D. टेस्ट क्रिकेट
A. ABCD
B. BACD
C. BCDA
D. DCAB
सही जवाब: B. BACD
सवाल - 2016 में जारी ₹2,000 के नोट के पीछे कौन सी तस्वीर थी?
A. संसद भवन
B. ट्रैक्टर
C. लाल किला
D. मंगलयान
सही जवाब: D. मंगलयान
सवाल - किस सोशल नेटवर्किंग साइट पर 'Unfriend' का विकल्प मिलता है?
A. फेसबुक (Facebook)
B. इंस्टाग्राम (Instagram)
C. व्हाट्एप (WhatsApp)
D. ट्विटर (Twitter)
सही जवाब: A. फेसबुक
सवाल - हिंदू पौराणिक कथाओं में नारद मुनि किस वाद्य के साथ दिखाए जाते हैं?
A. एकतारा
B. वीणा
C. सितार
D. बांसुरी
सही जवाब: B. वीणा
सवाल - RTGS, NEFT और IMPS किससे जुड़े हैं?
A. ऑनलाइन बैंकिंग
B. वेब सर्फिंग
C. शिक्षा
D. स्वास्थ्य सेवा
सही जवाब: A. ऑनलाइन बैंकिंग
सवाल - किस देवी को चेचक की देवी के रूप में माना जाता है?
A. शीतला देवी
B. अन्नपूर्णा देवी
C. अनुसूया देवी
D. अंजना देवी
सही जवाब: A. शीतला देवी
ये भी पढ़ें- क्या आप बन सकते हैं KBC के करोड़पति? इन 11 सवालों के जवाब देकर चेक करें अपना General Knowledge
सवाल - 2017 में महिला ODI क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी कौन बनीं?
A. स्टेफनी टेलर
B. मिताली राज
C. सुजी बेट्स
D. हरमनप्रीत कौर
सही जवाब: B. मिताली राज
