Kaun Banega Crorepati Quiz: KBC की हॉट सीट के लिए तैयार हैं? एबी डिविलियर्स, विशाल पांडा, GST और 15 अगस्त 1947 से जुड़े इन सवालों के जवाब देकर परखें अपना GK!

KBC Questions and Answers: कौन बनेगा करोड़पति के सवालों की खासियत यही है कि इनमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि इतिहास, खेल, मनोरंजन, साहित्य, संगीत, विज्ञान, खान-पान और सामान्य जागरूकता से जुड़े सवाल भी शामिल होते हैं। नीचे दिए गए सवाल भी अलग-अलग विषयों से जुड़े हैं। इनमें एबी डिविलियर्स के क्रिकेट रिकॉर्ड से लेकर विशाल पांडा के पसंदीदा भोजन, GST और 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना तक कई रोचक सवाल शामिल हैं। कुछ सवालों के जवाब आपको तुरंत पता होंगे, जबकि कुछ आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। आइए देखते हैं आपका General Knowledge KBC की हॉट सीट के लिए कितना मजबूत है।

सवाल - 2017 में किस भारतीय राज्य ने दूसरी राजधानी घोषित की थी?

A. उत्तराखंड

B. कर्नाटक

C. महाराष्ट्र

D. हिमाचल प्रदेश

सही जवाब: D. हिमाचल प्रदेश

सवाल - वनडे क्रिकेट में 31 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम रहा?

A. कोरी एंडरसन

B. एबी डिविलियर्स

C. शाहिद अफरीदी

D. मार्क बाउचर

सही जवाब: B. एबी डिविलियर्स

सवाल - 'बापू सेहत के लिए तू हानिकारक' गाने में 'बापू' कौन हैं?

A. महेंद्र सिंह फोगाट

B. महावीर सिंह फोगाट

C. दिलीप सिंह फोगाट

D. रमेश सिंह फोगाट

सही जवाब: B. महावीर सिंह फोगाट

सवाल - इनमें से कौन सा वाद्य एक हाथ में पकड़कर दूसरे हाथ से बजाया जाता है?

A. तबला

B. संतूर

C. मृदंगम

D. डफली

सही जवाब: D. डफली

ये भी पढ़ें- KBC के सबसे मुश्किल सवाल: ₹1 करोड़ से ₹7 करोड़ तक पूछे गए इन सवालों ने घुमा दिया था कंटेस्टेंट्स का दिमाग

सवाल - चेतन भगत की किस किताब के समर्पण में ग्रामीण भारत और गैर-अंग्रेजी बोलने वालों का उल्लेख है?

A. वन इंडियन गर्ल

B. वन नाइट @ द कॉल सेंटर

C. हाफ गर्लफ्रेंड

D. 2 स्टेट्स

सही जवाब: C. हाफ गर्लफ्रेंड

सवाल - विशाल पांडा के भोजन का 90% से ज्यादा हिस्सा किस पौधे से आता है?

A. नीलगिरी

B. केला

C. बांस

D. खजूर

सही जवाब: C. बांस

सवाल - 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर विमान उड़ाने का सम्मान किस भारतीय वायुसेना अधिकारी को मिला था?

A. अर्जन सिंह

B. प्रताप चंद्र लाल

C. सुब्रतो मुखर्जी

D. एएसपीआई इंजीनियर

सही जवाब: A. अर्जन सिंह

सवाल - इन मुहावरों को शरीर के ऊपरी हिस्से से निचले हिस्से के क्रम में लगाएं:

A. नाक कटाना

B. आंख दिखाना

C. गले की हड्डी

D. मुंह फुलाना

A. ABCD

B. BACD

C. CDBA

D. ABDC

सही जवाब: B. BACD

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के बीच जानें इस देश के 25 सबसे रेयर फैक्ट, एवरेस्ट से भी ज्यादा रोचक है कहानी

सवाल - इनमें से कौन सी संख्या सबसे कम है?

A. उनासी

B. नवासी

C. इकसठ

D. उनहत्तर

सही जवाब: C. इकसठ

सवाल - हैदराबाद की मशहूर डिश 'हलीम' में मुख्य मांसाहारी सामग्री क्या होती है?

A. केकड़ा

B. मछली

C. लॉबस्टर

D. मटन

सही जवाब: D. मटन

सवाल - 'एक देश, एक कर, एक बाजार' किस व्यवस्था से जुड़ा है?

A. GST

B. DDT

C. STT

D. CST

सही जवाब: A. GST