KBC Questions and Answers: KBC की हॉट सीट पर बैठने का दम है? शादी की परंपरा, इतिहास, खेल, साइंस और धर्म से जुड़े इन सवालों के 4 ऑप्शन में चुनें सही जवाब और परखें अपना GK!
Kaun Banega Crorepati में पूछे जाने वाले सवाल सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होते। कभी शादी की परंपरा से जुड़ा सवाल सामने आता है, तो कभी भगत सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम और नरेंद्र मोदी से जुड़ा इतिहास। खेल, भूगोल, साइंस, पॉलिटिक्स और धर्म से जुड़े सवाल भी प्रतियोगियों के नॉलेज को परखते हैं। नीचे दिए गए सवालों में कुछ ऐसे हैं जिनका जवाब शायद आपको तुरंत पता हो, लेकिन कुछ सवाल ऐसे भी हैं जो अच्छे-खासे GK वाले इंसान को भी सोचने पर मजबूर कर सकते हैं। अब बारी आपकी है- नीचे सवाल है और हर सवाल के 4 ऑप्शन दिया गया है और उनमें से आप सही जवाब चुनिए और खुद परखिए कि आप KBC की हॉट सीट के लिए कितने तैयार हैं।
सवाल - शादी के संदर्भ में 'लाल जोड़ा' क्या होता है?
A. चूड़ी की जोड़ी
B. कपड़ों का सेट
C. नवविवाहित जोड़ा
D. संधियों की मिलानी
सही जवाब: B. कपड़ों का सेट
सवाल - भगत सिंह अपने जीवन के आखिरी दिनों में किस क्रांतिकारी विचारक की किताब पढ़ रहे थे?
A. एंटोनियो ग्राम्शी
B. चे ग्वेरा
C. लियोन ट्रॉट्स्की
D. व्लादिमीर लेनिन
सही जवाब: D. व्लादिमीर लेनिन
सवाल - उत्तर प्रदेश में बनी एक टीम के नाम में इनमें से किस Shakespeare पात्र का नाम है?
A. मैकबेथ
B. हैमलेट
C. ओथेलो
D. रोमियो
सही जवाब: D. रोमियो
सवाल - हृदय को रक्त पहुंचाने वाली कोरोनरी धमनियों पर की जाने वाली सर्जरी को आमतौर पर क्या कहते हैं?
A. मोतियाबिंद सर्जरी
B. गैस्ट्रिक बाईपास
C. बाईपास सर्जरी
D. डीब्राइडमेंट
सही जवाब: C. बाईपास सर्जरी
सवाल - खो-खो मैच के दौरान एक टीम के कितने खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं?
A. 10
B. 9
C. 7
D. 8
सही जवाब: B. 9
ये भी पढ़ें- KBC के सबसे मुश्किल सवाल: ₹1 करोड़ से ₹7 करोड़ तक पूछे गए इन सवालों ने घुमा दिया था कंटेस्टेंट्स का दिमाग
सवाल - लाहौर के सबसे नजदीक स्थित भारतीय शहर कौन सा है?
A. श्रीनगर
B. जैसलमेर
C. अमृतसर
D. उधमपुर
सही जवाब: C. अमृतसर
सवाल - गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को LPG कनेक्शन देने वाली योजना कौन सी है?
A. नई रोशनी योजना
B. मिशन इंद्रधनुष
C. उज्ज्वला योजना
D. उड़ान योजना
सही जवाब: C. उज्ज्वला योजना
सवाल - जुलाई 2017 में नरेंद्र मोदी किस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने?
A. इजराइल
B. जॉर्डन
C. सऊदी अरब
D. कतर
सही जवाब: A. इजराइल
ये भी पढ़ें- दुनिया की 10 सबसे खतरनाक बाढ़, कहीं लाखों मरे तो कहीं पूरा शहर पानी में समा गया
सवाल - रामपति, रमाकांत और रमनाराम किस देवता के नाम हैं?
A. गणेश
B. विष्णु
C. ब्रह्मा
D. शिव
सही जवाब: B. विष्णु
सवाल - डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना अंतिम व्याख्यान किस संस्थान में दिया था?
A. IIT बॉम्बे
B. IIM शिलॉन्ग
C. IIT मद्रास
D. IIM कालीकट
सही जवाब: B. IIM शिलॉन्ग
सवाल - 'मक्कीचो' कहने का अर्थ क्या है?
A. बुरा
B. विनम्र
C. बेईमान
D. दयनीय
सही जवाब: D. दयनीय
