सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' भारत में कमाई के मामले में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इतना ही नहीं, इसने सबसे तेज़ 300 करोड़ रुपए कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में यह 6 फिल्मों से पीछे है। देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट....
यह तेलुगु फिल्म है, जिसका डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है। प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने लाइफटाइम 510.99 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
9. बॉर्डर 2
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 10
इस बॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। यह फिल्म 10 दिन में 301.89 करोड़ रुपए कमा चुकी है।
25
8. छावा
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 10
इस बॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और विक्की कौशल की इसमें मुख्य भूमिका है। 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम 600.10 करोड़ रुपए की कमाई की।
7. धुरंधर
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 9
रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम 893.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने लाइफटाइम 525.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
5. स्त्री 2
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 8
अमर कौशिक ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम 627.02 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
45
4. पठान
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 6
25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लाइफटाइम 543.05 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
3. एनिमल
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 6
संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम 556.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है और इसमें शाहरुख़ खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। 7 सितम्बर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने लाइफटाइम 643.87 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
1. पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन)
कितने दिन में 300 करोड़ क्लब में पहुंची : 5
इस तेलुगु फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने लीड रोल निभाया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने लाइफटाइम 830.10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।