Border का वो विलेन अब कहां हैं, सुनील शेट्टी ने उड़ा दिए थे जिसके टैंक के परखच्चे?

Published : Jan 08, 2026, 07:40 AM IST

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ट्रेंड में है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही यह मूवी 1997 में आई 'बॉर्डर' की सीक्वल है। उस फिल्म में भी सनी देओल लीड रोल में थे। क्या आप जानते हैं 'बॉर्डर' में विलेन का रोल किसने निभाया था और वह एक्टर अब कहां है?

PREV
15
1997 में आई बॉर्डर में किसने किया था विलेन का रोल?

वैसे तो जेपी दत्त के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर' में कोई पर्टिकुलर विलेन नहीं था। पाकिस्तानी आर्मी को विलेन के तौर पर दिखाया गया था। फिर भी एक ऐसा चेहरा था, जो पर्दे पर पाकिस्तानी टैंक पर देखा गया था, जो भारतीय सेना के साथ मुकाबला कर रहा होता है और सुनील शेट्टी का किरदार (भैरों सिंह) उसके टैंक के परखच्चे उड़ा देता है।

25
आखिर कौन है बॉर्डर में पाकिस्तानी टैंक पर दिखा वह एक्टर

‘बोर्डर’ में पाकिस्तानी सेना के टैंक पर सवार जिस एक्टर को देखा गया, उनका नाम है संजीव दाभोलकर। उन्हें संजीवा नाम से जाना जाता है। 'बॉर्डर' में भी उन्हें इसी नाम से क्रेडिट दिया गया था।

यह भी पढ़ें : 1997 की बॉर्डर की 5 खूबसूरत हीरोइनें अब दिखती हैं ऐसी, 4 को पहचान पाना भी मुश्किल!

35
कौन हैं एक्टर संजीव दाभोलकर?

संजीवा उर्फ़ संजीव दाभोलकर बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के एक्टर हैं। फेसबुक पेज कामयाब : द फॉरगॉटन जेम्स ऑफ़ बॉलीवुड' की एक पोस्ट के मुताबिक़, संजीवा ने 1991 में आई मराठी फिल्म 'बलिदान' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

45
बॉलीवुड में एक फिल्म में लीड रोल में भी दिखे थे संजीवा

इसी पेज पर यह भी बताया गया है कि संजीव दाभोलकर ने बॉलीवुड में बतौर लीड हीरो इकलौती फिल्म 'पारसमणि' में काम किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 1990 के दशक में खलनायकों के गुर्गे के रूप में मिली। 'पारममणि' (1992) और 'बॉर्डर' (1991) के अलावा संजीवा को 'खल्लास' (2007), ये है जिंदगी' (2005) और 'एनकाउंटर द किलिंग' (2002) जैसी फिल्मों में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें : 1997 में आई 'बॉर्डर' का वो रोल, जो सलमान खान-आमिर खान समेत 5 हीरो ने ठुकरा दिया था

55
संजीव दाभोलकर अब कहां हैं और क्या करते हैं?

संजीव दाभोलकर अब मुंबई में रहते हैं और कथिततौर पर मराठी फिल्मों में काम करते हैं। नवम्बर 2024 में एक इंटरनेट यूजर ने उनके घर का दौरा किया था और उनके साथ बिताए पलों की झलक सबको दिखाई थी। इंटरनेट यूजर ने लिखा था कि संजीव दाभोलकर 60 साल के हो चुके हैं। लेकिन अब भी एकदम फिट हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories