- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 1997 में आई 'बॉर्डर' का वो रोल, जो सलमान खान-आमिर खान समेत 5 हीरो ने ठुकरा दिया था
1997 में आई 'बॉर्डर' का वो रोल, जो सलमान खान-आमिर खान समेत 5 हीरो ने ठुकरा दिया था
1997 की मूवी 'बॉर्डर' 28 साल बाद भी उतनी ही चर्चित है, जितनी उस वक्त रही थी। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'बॉर्डर 2' इसी महीने रिलीज होने जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'बॉर्डर' में एक ऐसा किरदार था, जिसे निभाने से कई बड़े एक्टर्स ने मना कर दिया था।

सलमान खान और आमिर खान ने ठुकरा दिया था यह रोल
'बॉर्डर' फिल्म के जिस रोल की हम बात कर रहे हैं, वह पहले सलमान खान को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने अज्ञात कारणों यह फिल्म करने से मना कर दिया था। बाद में मेकर्स ने यह फिल्म आमिर खान को ऑफर की। लेकिन कथिततौर पर उस वक्त वे 'इश्क' की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके चलते उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। इसी तरह से सैफ अली खान ने भी यह ऑफर ठुकरा दिया था। हालांकि, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
अजय देवगन और अक्षय कुमार भी नहीं हुए 'बॉर्डर' करने को तैयार
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, सलमान खान, आमिर खान और सैफ अली खान के अलावा अजय देवगन और अक्षय कुमार ने भी 'बॉर्डर' फिल्म में यह किरदार निभाने से मना कर दिया था। अक्षय कुमार के रिजेक्शन की वजह कभी सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जाता है कि अजय देवगन उस वक्त मल्टीस्टारर फ़िल्में नहीं करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें : 60 की उम्र पार कर चुके ये 5 स्टार 2026 में करेंगे ताबड़तोड़ एक्शन, एक 4 तो एक 5 बार मचाएगा ग़दर!
आखिर कौन-सा है 'बॉर्डर' का वो रोल, जो बॉलीवुड के 5 स्टार्स ने ठुकराया
हम जिस रोल की बात कर रहे हैं सेकंड लेफ्टिनेंट धरमवीर सिंह बाखरी का किरदार निभाया था। जब मेकर्स सभी जगह से निराश हुए तो उन्होंने इस रोल के लिए अक्षय खन्ना को साइन किया, जिन्होंने उसी साल अपने पिता विनोद खन्ना द्वारा बनाई गई फिल्म 'हिमालय पुत्र' से डेब्यू किया था। 'बॉर्डर' अक्षय खन्ना की दूसरी फिल्म थी।
'बॉर्डर' के इन दो किरदारों के लिए भी दूसरे एक्टर थे पहली पसंद
'बॉर्डर' में विंग कमांडर एंडी बाजवा के रोल में पहले संजय दत्त को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में उन्हें जैकी श्रॉफ से रिप्लेस कर दिया गया। इसी तरह असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह के रोल के लिए पहले संजय कपूर और अरमान कोहली को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद नहीं बनी। फिर सुनील शेट्टी को अप्रोच किया गया। पहली बार में उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। लेकिन बाद जब उन्हें दूसरी बार ऑफर मिला तो वे तैयार हो गए।
यह भी पढ़ें : Bollywood Longest Songs: बॉलीवुड के 5 सबसे लंबे गाने, 'बॉर्डर' का संदेशे आते हैं किस नं. पर?
तीन हीरोइन , जो बन सकती थीं 'बॉर्डर' का हिस्सा
सनी देओल की पत्नी के किरदार के लिए पहले जूही चावला को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वे छोटा रोल नहीं करना चाहतीं। फिर मनीषा कोइराला को इस रोल में कास्ट किया गया, लेकिन उन्होंने भी रोल छोटा होने की वजह से फिल्म छोड़ दी। फाइनली तब्बू को यह रोल मिला। इसी तरह जैकी श्रॉफ की मंगेतर के रोल में मेकर्स सोनाली बेंद्रे को लेना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी और यह रोल सपना बेदी को मिल गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।