Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी

Published : Feb 03, 2026, 04:08 PM IST

स्प्लिट्सविला 16 की होस्ट सनी लियोनी बीते रविवार को मुंबई में हुए एक स्टाइलिश इवेंट में Oops मोमेंट का शिकार हुईं। हालांकि, इवेंट में मौजूद उनके पति डेनियल वेबर ने समय रहते चीजों को कुछ इस तरह हैंडल किया कि हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।

PREV
16

ब्राउन गाउन में सनी लियोनी का कॉन्फिडेंट लुक

इवेंट के दौरान सनी लियोनी फ्लोर-लेंथ डार्क ब्राउन कलर के गाउन में नजर आईं। इस ड्रेस में डीप V-नेकलाइन थी और कमर पर खूबसूरत ड्रेपिंग दी गई थी, जो उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बना रही थी। सनी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ फोटोग्राफर्स से बात करती नजर आईं।

26

फोटो सेशन के दौरान हुआ वार्डरोब मालफंक्शन

फोटो खिंचवाते समय सनी लियोनी को अचानक कपड़ों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें इसका तुरंत एहसास नहीं हुआ और उसी दौरान उनका निप्पल पैच कैमरे में कैद हो गया। ये वो मोमेंट था, जो वहां मौजूद पैप्स और बाद में सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों में आ गया।

36

पति डेनियल वेबर ने दिखाई समझदारी 

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा ध्यान जिस बात ने खींचा, वह था डेनियल वेबर का रिएक्शन। उन्होंने तुरंत हालात को भांप लिया और सनी की ओर इशारा करके उन्हें कपड़े ठीक करने को कहा। डेनियल का इशारा मिलते ही सनी लियोनी ने फौरन अपनी ड्रेस ठीक की। इतना ही नहीं, सनी ने बिना किसी झिझक और घबराहट के स्थिति को शांति के साथ टैकल किया। उनका यह प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट रवैया फैंस को काफी पसंद आया। 

46

डेनियल की दिल खोल तारीफ कर रहे लोग

सनी लियोनी के Oops मोमेंट से जुड़ी यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई यूजर्स ने डेनियल वेबर की समझदारी और सनी के प्रति उनके सपोर्ट की दिल खोलकर तारीफ की। लोगों ने उन्हें एक केयरिंग और सपोर्टिव पति बताया।

56

एक्सेसरीज और हेयरस्टाइल ने बढ़ाई सनी के लुक की खूबसूरती

सनी लियोनी ने अपने आउटफिट को मिनिमल लेकिन एलिगेंट एक्सेसरीज के साथ कम्प्लीट किया। उन्होंने स्टाइलिश रिंग्स, नाजुक लेयर्ड नेकलेस और बोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने थे। बालों को फैशनेबल अपडू में बांधा गया था, जिसमें चेहरे के पास हल्की घुंघराली लटें छोड़ी गई थीं, जो उनके लुक को और निखार रही थीं।

66

बता दें कि सनी लियोनी ने 9 अप्रैल 2011 को डेनियल वेबर से शादी की। कपल के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी निशा,  और जुड़वां बेटे नोआ और अशेर। बड़ी बेटी निशा को सनी लियोनी ने गोद लिया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories