
Thalapathy Vijay Tamilnadu CM Oath Ceremony: आखिरकार तमिलनाडु के इतिहास में एक नया अध्याय रविवार को जोड़ा गया, जब सुपरस्टार थलापति विजय ने सीएम पद की शपथ ली। ग्रैंड लेवल पर आयोजित विजय के शपथ समारोह में साउथ की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद थी। जैसे ही तृषा इवेंट में पहुंची नजारा कुछ अलग ही नजर आया। हर कैमरे की नजर तृषा पर थी। उनका शानदार ट्रेडिशनल लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जब से विजय का पत्नी के साथ तलाक होने की बात सामने आई है, तभी से तृषा और ज्यादा लाइमलाइट में आ गई हैं।
ये भी पढ़ें... वो इकलौती हीरोइन, जिसकी 1 फिल्म के बने 9 रीमेक, सभी HIT पर हिंदी वाली FLOP
थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई, लेकिन हर किसी की नजर सिर्फ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर पर थी। विजय के खास दिन पर उनकी सबसे करीबी दोस्त तृषा खास अंदाज में इवेंट में पहुंचीं। तृषा की मौजूदगी के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक भी चर्चा में बना हुआ है। इस मौके पर उन्होंने लाइट ओशन ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी कैरी की थी। इस साड़ी में शानदार गोल्डन बॉर्डर और छोटी-छोटी बूटियां बनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने हल्का डायमंड लाल हीरे वाला नेकपीस कैरी किया था। माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाए तृषा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। बता दें कि चेन्नई स्थित अपने घर से निकलते समय तृषा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने के लिए बेहद एक्साइडेट हैं। उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णन भी इस इवेंट में शामिल हुई।
आपको बता दें कि थलापित विजय और तृषा कृष्णन काफी पुरानी दोस्त हैं और दोनों ने करीब 5 फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों पहली बार 2004 में आई फिल्म घिल्ली में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन धरानी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इस फिल्म का हिंदी में तेवर नाम से रीमेक बना, जो सुपर फ्लॉप रहा। दूसरी हिट फिल्म तिरुपाची थी, जो 2005 की कमर्शियली हिट फिल्म थी। दोनों की साथ वाली तीसरी फिल्म आथी थी, जिसे 2006 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन रमन ने किया था। दोनों फिल्म कुरुवी में साथ नजर आए, जिसे साल 2008 में रिलीज किया गया था। दोनों की साथ पांचवीं और आखिरी फिल्म लियो थी। ये मूवी 2023 में रिलीज हुई थी। ये विजय और तृषा के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है। मूवी ने 605.90 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... 2026 Biggest Flops: BO पर ढेर हुईं सुपरस्टार्स की 6 फिल्में, एक 10 करोड़ भी नहीं कमाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।