Thalapathy Vijay Love Life: तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार उतरी थलापति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 108 से ज्यादा सीट जीत कर इतिहास रच दिया है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं विजय की लव लाइफ के बारे में...
थलापति विजय की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्हें प्यार अपनी ही एक फैन से हुआ। दरअसल, मूल रूप से यूके से ताल्लुक रखने वाली संगीता सोरनालिंगम विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। कहा जाता है कि उन्होंने विजय की फिल्म Poove Unakkaga देखी और वे उनकी परफॉर्मेंस की कायल हो गईं। इसी के बाद वे अपने चहेते स्टार से मिलने चेन्नई आई थीं। एक फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाक़ात हुई। दोनों की दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
25
3 साल के प्यार के बाद कर ली विजय-संगीता ने शादी
विजय और संगीता का अफेयर 1996 में शुरू हुआ और फिर 25 अगस्त 1999 को दोनों ने शादी की। शादी के बाद संगीता ने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी और परिवार पर ध्यान दिया। इस कपल के दो बच्चे हैं। जेसन संजय (25) और दिव्या शाशा (20)। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा पब्लिक से दूर रखा, जिससे उनका रिश्ता लंबे समय तक स्थिर बना रहा।
थलापति विजय ईसाई धर्म से आते हैं। 22 जून 1974 को जन्मे इस सुपरस्टार का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम हिंदू धर्म का पालन करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि संगीता श्रीलंकाई तमिल पृष्ठभूमि से आती हैं। कहा जाता है कि विजय की शादी में ईसाई और हिंदू दोनों धर्मों का पालन किया जाएगा।
45
24 साल बाद आई विजय-संगीता के रिश्ते में दरार
विजय और संगीता के रिश्ते में दरार की खबर पहली बार 2023 में आई। तब ऐसा कहा गया कि कपल ने रिश्ता ख़त्म करने का फैसला लिया है। फ़रवरी 2026 में इस खबर ने और तूल पकड़ा। संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी लगाई। संगीता के मुताबिक़, 2021 में उन्हें एक एक्ट्रेस के साथ विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चला था, जिसके बाद उनका भरोसा टूट गया। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने कपल को 15 जून को पेश होने के लिए कहा है, जिससे इस मामले पर सबकी नजर टिकी हुई है।
वो एक्ट्रेस, जिसके कारण टूटा विजय-संगीता का रिश्ता
विजय का नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जुड़ रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को Thirupachi, Aathi और Kuruvi में खूब पसंद किया गया। विजय के तलाक की ख़बरों के बीच लोगों ने दोनों नाम जोड़ना शुरू किया। लेकिन कभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, तृषा और विजय अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ देखे जाते हैं। जब विजय ने तमिलनाडु इलेक्शन में लीड ली तो तृषा उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।