- Home
- Entertainment
- Thalapathy Vijay की पहली फिल्म की फीस कितनी थी? 42 साल में 44 करोड़ फीसदी बढ़ी उनकी सैलरी!
Thalapathy Vijay की पहली फिल्म की फीस कितनी थी? 42 साल में 44 करोड़ फीसदी बढ़ी उनकी सैलरी!
तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK ने तमिनाडु चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। थलापति विजय फ़िल्में छोड़ राजनीति में आए हैं। वैसे फ़िल्मी दुनिया में भी विजय ने झंडे गाढ़े और 42 साल में अपनी सैलरी 44 करोड़ फीसदी बढ़ा ली थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

बॉक्स ऑफिस का किंग विजय
थलापति विजय आज कोलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं और रजनीकांत के साथ नंबर-वन की रेस में खड़े हैं। खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के भी अपनी स्टार पावर साबित की है। उनकी फिल्म ‘लियो’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ क्लब में एंट्री की, जबकि ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की। यह सब तब हुआ जब फिल्मों को मिक्स्ड रिव्यू मिले, जो विजय की फैन फॉलोइंग का असली दम दिखाता है।
‘जन नायकन’ के लिए 220 करोड़ की फीस!
थालापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायगन के साथ सिनेमा को अलविदा कह दिया है। ऐसे में यह फिल्म उनके फैंस के लिए बेहद इमोशनल होने वाली है, जिसकी रिलीज का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विजय को करीब 220 करोड़ रुपए की भारी-भरकम फीस मिली है। यह आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड जैसा है और बताता है कि इंडस्ट्री में उनकी मार्केट वैल्यू किस स्तर पर पहुंच चुकी थी।
यह भी पढ़ें : Thalapathy Vijay ने ठुकराईं ये 5 फ़िल्में, जिनसे चमकी साउथ के दूसरे स्टार्स की किस्मत!
कितनी थी थलापति विजय की पहली फिल्म की फीस?
विजय ने अपने करियर की शुरुआत बेहद मामूली रकम से की थी। उन्होंने 1984 में फिल्म ‘वेत्री’ से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था, जिसे उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विजय को सिर्फ 500 रुपए मिले थे। यहीं से उनके सफर की शुरुआत हुई, जो आज इतिहास बन चुका है।
500 से 220 करोड़—चौंकाने वाला ग्रोथ
अगर विजय की पहली फीस और आखिरी फिल्म की फीस की तुलना करें, तो यह ग्रोथ हैरान कर देने वाली है। 500 रुपए से 220 करोड़ तक पहुंचना करीब 440000000% की बढ़त दर्शाता है। यह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि दशकों की मेहनत, लगन और फैंस के प्यार का नतीजा है। यही वजह है कि विजय इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और बड़े स्टार्स में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release Date: फाइनली रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! किस तारीख को आ रही?
क्या ‘जन नायकन’ के बाद होगी वापसी?
विजय के सिनेमा छोड़ने की खबर उनके फैंस के लिए इमोशनल है। हालांकि, कई लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वह भविष्य में वापसी कर सकते हैं। ‘जन नायकन’ से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। भले ही इस फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है, लेकिन ट्रेड को इससे रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है। अब देखना यह है कि विजय का यह अलविदा कितना लंबा होता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।