
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म के पोस्टर और कॉन्सेप्ट ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब फैंस की दिलचस्पी इस बात में है कि फिल्म में काम करने के लिए किस स्टार ने सबसे ज्यादा फीस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की स्टार कास्ट ने अपनी लोकप्रियता और स्क्रीन टाइम के हिसाब से करोड़ों चार्ज किए हैं। वैसे, मेकर्स ने अभी तक कलाकारों की फीस को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और अन्य कलाकारों की संभावित फीस, फिल्म का बजट और स्टार कास्ट से जुड़े अपडेट सामने आए हैं। नीचे पढ़ते हैं पूरी डिटेल...
डायरेक्टर दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार की फिल्म वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का रिलीज से पहले मार्केट में जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का न्यू मोशन पोस्टर शेयर किया गया था और साथ ही इसकी फाइनल रिलीज डेट भी रिवील की गई थी। इसी बीच फिल्म में काम करने वाली स्टार कास्ट की फीस डिटेल भी सामने आई है। मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 12 करोड़ फीस चार्ज की है। सिद्धार्थ इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। वहीं, तमन्ना भाटिया लीड एक्ट्रेस हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 करोड़ फीस मिली है। बता दें कि सिद्धार्थ और तमन्ना की साथ में ये पहली फिल्म है। इनके अलावा कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी फिल्म में नजर आएंगे, उन्हें इस फिल्म के लिए 2 करोड़ फीस मिली है। मनीष पॉल द वन में एक खास रोल निभाते नजर आएंगे, उनकी फीस के बारे में बताएं तो उन्हें 90 लाख मिले हैं। श्वेता तिवारी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, फिल्म के लिए उन्होंने 70 लाख रुपए फीस मिली है। अनूप सोनी भी फिल्म में दमदार रोल में नजर आएंगे। उन्हें 60 लाख रुपए मिले हैं।
फिल्म वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की प्रोड्यूसर एकता कपूर है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म का बजट 80-100 करोड़ तक है। फिल्म 25 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक शहर में रहने वाले व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पैतृक गांव लौटता है। एक जमीन विवाद के कारण वो अपने गांव के वर्जित जंगल में जाने की चुनौती स्वीकार करता है। वहां एक दिव्य देवी के जागृत होने और लोगों को विनाश से बचाने के लिए, उसे अजीबोगरीब शक्तियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ के बैनर तले बनाया गया है। मूवी अपना थिएटर रन पूरा करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अजेमन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।