क्या कियारा आडवाणी की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी ‘Toxic’? इतने करोड़ का आंकड़ा करना होगा पार

Published : Aug 09, 2026, 03:27 PM IST
kiara advani  yash in toxic movie

सार

'टॉक्सिक' मूवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी की अहम भूमिका है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का कहना है कि कियारा आडवाणी के लिए यह मूवी लकी साबित होगी और ये उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी में हो सकती है।

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म'टॉक्सिक' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में यश का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है, वहीं कियारा आडवाणी भी पहले से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है और अब इसकी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

Toxic Trailer ने बढ़ाई बॉक्स ऑफिस की उम्मीदें

8 अगस्त को रिलीज हुए ‘Toxic’ के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। करीब 4 मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर में यश का गैंगस्टर अवतार, एक्शन, रोमांस और फिल्म की डार्क दुनिया की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। यश की पिछली फिल्म ‘KGF’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए'टॉक्सिक' से भी बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की उम्मीद की जा रही है। फिल्म कन्नड़ के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

कियारा आडवाणी के लिए क्यों खास है ‘Toxic’?

'टॉक्सिक' कियारा आडवाणी के करियर के लिए भी अहम फिल्म मानी जा रही है। बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं कियारा पहली बार यश जैसे बड़े पैन-इंडिया स्टार के साथ नजर आएंगी। मां बनने के बाद यह उनकी पहली मूवी है। फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट इसे बड़े पैमाने की पैन-इंडिया फिल्म बनाती है।

कियारा की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड क्या है?

अब सवाल यह है कि क्या ‘Toxic’ कियारा आडवाणी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन पाएगी? यहां पर हम उनके बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की करते हैं, तो इस मूवी को हाईएक्स ओपनिंग बनने के लिए पहले दिन 52.5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करना होगा। इससे पहले कियारा की कुछ मूवी इस आंकड़ा को छू चुकी है-

  • कियारा आडवाणी की फिल्म वॉर 2 ने ही 52.5 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • एमएस धोनी द अटोल्ड स्टोरी ने 21.3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
  • फिल्म गुड न्यूज ने 17.56 करोड़ रुपए ओपनिंग डे पर कमाए थे।
  • फिल्म भूल भुलैया 2 की ओपनिंग कमाई 14.11 करोड़ रुपए थी।
  • जुग जुग जियो ने पहले दिन 9.28 करोड़ का कारोबार किया था।

मतलब इस मूवी को पहले दिन 52.5 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने होंगे, तब जाकर यह हाईएक्स मूवी कियारा की बन पाएगी।

Yash की स्टार पावर बनाएगी बड़ा फर्क

यश ने ‘KGF: Chapter 1’ और ‘KGF: Chapter 2’ के जरिए देशभर में अपनी पहचान बनाई। अब ‘Toxic’ उनकी अगली बड़ी पैन-इंडिया रिलीज है। फिल्म का बजट और स्केल भी काफी बड़ा बताया जा रहा है, इसलिए इसकी कमाई पर सभी की नजरें रहेंगी। फिल्म की कर्नाटक रिलीज को भी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स कर्नाटक में फिल्म को अब तक की सबसे व्यापक रिलीज देने की तैयारी में हैं, जिससे ओपनिंग को मजबूत करने की कोशिश साफ नजर आती है। ऐसा लग रहा है कि यह मूवी पहले दिन 52.5 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अगस्त में रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में, कौन ला सकता है बॉक्स ऑफिस पर तूफान?

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी ‘Toxic’

‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। मौजूदा रिपोर्टों के अनुसार फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Toxic Trailer: 'तेरे भाई को जलाकर राख की लाइन बनाकर...' यश की ‘टॉक्सिक के’ ट्रेलर के 5 धांसू डायलॉग

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Yash Family: रियल लाइफ में 2 बच्चों के पिता हैं Toxic स्टार यश, किसी हीरोइन से कम नहीं पत्नी राधिका पंडित
Batwara 1947 Cast Fees: सनी देओल 60 करोड़ तो प्रीति जिंटा को इतनी कम फीस, जानें बाकी कास्ट चार्जेस