Hanuman Ansh Vs Toxic: 500 की 'टॉक्सिक' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', जानें दोनों फिल्मों की कमाई

Published : Sep 02, 2026, 07:00 AM ISTUpdated : Sep 02, 2026, 08:24 PM IST
Hanuman Ansh Vs Toxic Box Office

सार

पहले मंगलवार को 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ पर भारी पड़ी 1.8 करोड़ की ‘हनुमान अंश’। चौथे हफ्ते में छोटे बजट की फिल्म ने मचाया बड़ा उलटफेर। ‘हनुमान अंश’ का प्रॉफिट चौंकाने वाला है।

यश की मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक : अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' पहले हफ्ते में ही हांफने लगी है तो वहीं लो बजट फिल्म 'हनुमान अंश' चौथे हफ्ते में आकर और तेज़ हो गई है। आलम यह है कि मंगलवार को नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई की। दिलचस्प बात यह है कि यह यश की फिल्म का पहला मंगलवार था, जबकि शोभिनव सत्य की फिल्म के लिए चौथा मंगलवार। 'टॉक्सिक' जहां देश में 5 भाषाओं में चल रही है तो वहीं 'हनुमान अंश' सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई है। जानिए मंगलवार को किस फिल्म का कैसा हाल रहा?

'टॉक्सिक' ने पहले मंगलवर को कितनी कमाई की

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक' ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 8.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह कमाई देशभर में फिल्म के 12,894 शोज से हुई है। 7 दिन का रिकॉर्ड देखें तो फिल्म की कमाई लगातार गिरती ही गई है। हालांकि, मंगलवार को पहली बार इस फिल्म ने 7.2 फीसदी की ग्रोथ ली। अब तक इस फिल्म ने भारत में नेट 229.95 करोड़ रुपए और ग्रॉस 272.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का डे वाइज कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

दिनभारत में नेट कमाई
पहला दिन (बुधवार)₹101.10 करोड़
दूसरा दिन (गुरुवार)₹37.65 करोड़
तीसरा दिन (शुक्रवार)₹27.20 करोड़
चौथा दिन (शनिवार)₹25.15 करोड़
पांचवां दिन (रविवार)₹23.00 करोड़
छठा दिन (सोमवार)₹7.65 करोड़
सातवां दिन (मंगलवार)₹8.20 करोड़
टोटल नेट कलेक्शन₹229.95करोड़

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ में किसने किया नीम करोली बाबा का रोल? फिल्म मिलने की कहानी कर देगी हैरान!

'हनुमान अंश' की चौथे मंगलवार की कमाई

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित ‘हनुमान अंश’ ने चौथे मंगलवार को लगभग 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन 26वें दिन देश भर में चले 7,008 शोज से हुआ है। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹54.13 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹63.82 करोड़ हो गया है। खास बात यह है कि जहां चौथे सोमवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली तो वहीं मंगलवार को इसने एक बार फिर छलांग लगाई और 54.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की। मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ के मुकाबले लगभग 30 लाख रुपए ज्यादा कमाए।

दिन / हफ्तानेट कलेक्शन
पहला हफ्ता₹1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता₹0.40 करोड़
तीसरा हफ्ता₹10.40 करोड़
22वां दिन (चौथा शुक्रवार)₹6.25 करोड़
23वां दिन (चौथा शनिवार)₹9.25 करोड़
24वां दिन (चौथा रविवार)₹12.75 करोड़
25वां दिन (चौथा सोमवार)₹5.50 करोड़
26वां दिन (चौथा मंगलवार)₹8.50 करोड़
टोटल नेट कलेक्शन₹54.13 करोड़

यह भी पढ़ें : 10 PHOTO: कौन है ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' की एक्ट्रेस, जो फिल्म में बनी नीम करोली बाबा की पत्नी?

खास बात यह है कि 'टॉक्सिक' की कमाई सभी 5 भाषाओं को मिलाकर है, जबकि 'हनुमान अंश' ने सिर्फ हिंदी बेल्ट से कलेक्शन किया है। 'टॉक्सिक' का हिंदी वर्जन तो 'हनुमान अंश' से काफी पीछे चल रहा है। ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ के हिंदी वर्जन के मुकाबले मंगलवार को करीब 2.9 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए। यश की फिल्म का पहले मंगलवार भाषा-वार कलेक्शन इस प्रकार रहा :-

वर्जनपहले मंगलवार की कमाई टोटल कमाई
हिंदी₹5.60 करोड़₹139.70 करोड़
कन्नड़₹1.75 करोड़₹53.70 करोड़
तेलुगु₹60 लाख₹24.68 करोड़
तमिल₹20 लाख₹9.60 करोड़
मलयालम₹5 लाख ₹2.27 करोड़
टोटल₹8.20 करोड़₹229.95 करोड़

'टॉक्सिक' और 'हनुमान अंश' के बजट में कितना अंतर

'टॉक्सिक' का निर्माण लगभग 500 करोड़ रुपए में हुआ है। जबकि 'हनुमान अंश' का बजट लगभग 1.8 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यानी 'हनुमान अंश' यश की फिल्म के मुकाबले 1 फीसदी से भी ( 0.36 फीसदी) लागत में बन गई। कमाई की बात करें तो जहां 'टॉक्सिक' 50 फीसदी लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रही है तो वहीं 'हनुमान अंश' बजट के मुकाबले 2907 फीसदी से ज्यादा का मुनाफ़ा दे चुकी है।

टॉक्सिक Vs हनुमान अंश स्टार कास्ट

'टॉक्सिक' की स्टार कास्ट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और अक्षय ओबेरॉय जैसे स्टार्स हैं, जिनमें से ज्यादातर को लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। वहीं 'हनुमान अंश' में कोई भी चेहरा बहुत जाना-पहचाना नहीं है। शोभिनव सत्या के अलावा इस फिल्म ने चंदन आनंद, विहान शेडगे, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

वन नाइट स्टैंड के लिए शाहरुख खान फर्स्ट चॉइस, सुनीता आहूजा ने शाहिद कपूर-हर्षवर्धन राणे को ठुकराया
गणपति दर्शन में शाहरुख़ खान ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो, लोग दिला रहे बीवी की याद