‘टॉक्सिक’ की कहानी पर उठे सवाल? तो वायरल हुआ डायरेक्टर गीतू मोहनदास का वीडियो, जानें क्या कहा

Published : Aug 27, 2026, 01:24 PM ISTUpdated : Aug 27, 2026, 01:35 PM IST
Toxic movie

सार

यश की ‘टॉक्सिक’ मूवी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मूवी की बंपर ओपनिंग भी रही, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आई। इस बीच इस मूवी के डायरेक्टर का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मूवी बनाने के प्रोसेस के बारे में बता रही हैं।

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त को रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे उलझी हुई बता रहे हैं, जबकि यश की स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में वह अपने फिल्ममेकिंग प्रोसेस और कहानी को पर्दे पर उतारने के तरीके के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

क्या बोली थीं गीतू मोहनदास?

पुराने वीडियो में गीतू मोहनदास अपने फिल्ममेकिंग प्रोसेस को लेकर कहती नजर आती हैं कि वह कुछ लिखती हैं, फिर कुछ और शूट करती हैं और उसके बाद एडिटिंग के दौरान कहानी को आकार देती हैं। इसी पुराने बयान को अब ‘टॉक्सिक’ के मौजूदा रिव्यू से जोड़कर देखा जा रहा है। गीतू पहले भी अपने काम करने के तरीके को पारंपरिक फिल्ममेकिंग से अलग बता चुकी हैं।

गीतू मोहनदास को यूजर्स कर रहे ट्रोल?

गीतू मोहनदास के पुराने वीडियो पर अब लोग कमेट करके बोल रहे हैं कि तभी मूवी की कहानी उलझ गई। इसलिए मूवी की कहानी ऐसी है। वहीं, कहानी की गति, किरदारों की एंट्री और करीब तीन घंटे की लंबाई को लेकर भी कुछ दर्शकों ने आपत्ति जताई है। हालांकि, फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट और यश की परफॉर्मेंस की तारीफ भी हो रही है।

यश के साथ पहली बार अलग अंदाज में काम

‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यश डुअल रोल में नजर आ रहे हैं।गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक डार्क गैंगस्टर ड्रामा है। फिल्म की खासियत इसका स्टाइलिश विजुअल ट्रीटमेंट और बड़े स्तर पर तैयार किया गया संसार है।

इसे भी पढ़ें: यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO

रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जिससे साफ है कि रिव्यू से अलग यश की स्टार पावर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

और पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में ‘धुरंधर 2’ से रह गई पीछे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Awarapan 2 Collection Day 13: 'टॉक्सिक' के आते ही बुरा हुआ 'आवारापन 2' का हाल, इतने लाख पर सिमटी
यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन मचाया तहलका, फिर भी इस मामले में ‘धुरंधर 2’ से रह गई पीछे